Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

विवेक ओबेरॉय संग ‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ में श्रेया शर्मा की बड़ी छलांग

‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ में श्रेया शर्मा का नया अवतार

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Shreya Sharma
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 08, 2026, 17:14 IST

अभिनेत्री श्रेया शर्मा ने हाल ही में मस्ती 4 में अपने प्रभावशाली अभिनय से दर्शकों और इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब वह अपने करियर के एक निर्णायक मोड़ पर खड़ी नजर आ रही हैं। श्रेया जल्द ही फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ में फीमेल लीड के रूप में दिखाई देंगी, जहां वह पहली बार अनुभवी अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ स्क्रीन साझा करेंगी। इस नई जोड़ी और विषयवस्तु को लेकर फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ रही है।

अपनी दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और चुनौतीपूर्ण किरदारों के चयन के लिए पहचानी जाने वाली श्रेया की इस फिल्म में कास्टिंग यह संकेत देती है कि वह अब अधिक गहराई और परफॉर्मेंस-ड्रिवन सिनेमा की ओर अग्रसर हैं। ‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ को जटिल रिश्तों, भावनात्मक टकराव और मानवीय संवेदनाओं की परतों को खोलने वाली कहानी बताया जा रहा है, जिसमें श्रेया का किरदार कहानी की भावनात्मक धुरी होगा।

फिल्म को लेकर अपनी भावनाएं साझा करते हुए श्रेया शर्मा कहती हैं, “मिस्टर एंड मिसेज ग्रे मेरे पास उस वक्त आई, जब मैं खुद को भावनात्मक और रचनात्मक रूप से चुनौती देने वाला किरदार तलाश रही थी। विवेक ओबेरॉय के साथ काम करना एक बेहतरीन सीखने का अनुभव है। यह कहानी गहरी, सच्ची और परतदार है, और मेरा किरदार एक शक्तिशाली भावनात्मक यात्रा से गुजरता है।”

इंडस्ट्री जानकारों की मानें तो ‘मिस्टर एंड मिसेज ग्रे’ श्रेया शर्मा के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हो सकती है। जहां मस्ती 4 ने उन्हें लोकप्रियता दिलाई, वहीं यह फिल्म उनके अभिनय को नई पहचान और मजबूती देने की पूरी क्षमता रखती है। जैसे-जैसे फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज़ हो रही हैं, यह साफ है कि श्रेया शर्मा अब सिर्फ उभरती अभिनेत्री नहीं, बल्कि अपने अभिनय के दम पर अगली कतार की एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ रही है।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Shreya Sharma

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD