Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजेश धर्माणी ने की रेरा की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

Rajesh Dharmani, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:45 IST

नगर नियोजन एवं आवास मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां हिमाचल प्रदेश रियल एस्टेट रेगुलेटरी आथॉरिटी (रेरा) की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि पहाड़ी राज्य हिमाचल की भौगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए राज्य में सुनियोजित निर्माण को प्रोत्साहित किया जा रहा है। राज्य में लोगों को किफ़ायती, पर्यावरण अनुकूल और बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है।

उन्होंने कहा कि रेरा रियल एस्टेट में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और संपत्ति संबंधी विवादों के निवारण में अहम भूमिका निभाता है। रेरा द्वारा संपत्ति के ख़रीददारों को परियोजनाओं संबंधी आवश्यक जानकारी उपलब्ध करवाने के अलावा पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए तकनीक का सर्वोत्तम उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। वर्तमान में रेरा में 269 रियल एस्टेट परियोजनाएं और 159 रियल एस्टेट एजंेट पंजीकृत हैं। 

रेरा द्वारा 194 शिकायतों में से 144 का निवारण किया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए वेब-एक्स के माध्यम से ऑनलाइन शिकायतों की सुनवाई सुनिश्चित की गई है। ट्रैज़री में रेरा द्वारा 1.2 करोड़ रुपये जमा करावाए गए है। इसके अतिरिक्त लगभग 7 करोड़ रुपये घर ख़रीददारों को वापिस किए गए है।

उन्होंने कहा कि रेरा घर ख़रीददारों को सशक्त बनाने और परियोजनाओं के समयबद्ध निष्पादन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि डेवलपर को परियोजना संबधी प्लान, ले-आउट और निर्माण में उपयुक्त होने वाली सामग्री का विवरण देना आवश्यक है। 

इससे ख़रीददारों को बेहतर परियोजनाएं उपलब्ध होगी। निष्पादन एजंेसियों द्वारा परियोजनाओं से संबधित जियो टैग फोटोग्राफ और वीडियो के माध्यम से संबधित विभाग द्वारा परियोजनाओं में गुणवतापूर्ण निर्माण सुनिश्चित किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों के निवारण और परियोजनाओं संबधित मामलों के समाधान कर रेरा ख़रीददारों और डेवलपर के बीच विश्वास को और मजबूत कर रहा है। 

बैठक में बिल्डिंग सेफ्टी काउन्सिल के गठन के संबध में भी चर्चा की गई। बैठक में रेरा के सदस्य विदुर मेहता, अध्यक्ष आर. डी. धीमान और अन्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

 

Tags: Rajesh Dharmani , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD