Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

यश राज फिल्म्स ने 'धुरंधर' को बताया भारतीय सिनेमा के 'मील का पत्थर', भावुक हुए रणवीर सिंह

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:23 IST

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। चाहे आम जनता हो या फिल्मी सितारे, हर कोई फिल्म की तारीफ कर रहा है। इसी कड़ी में यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर न केवल फिल्म को शानदार, बल्कि भारतीय सिनेमा के मील का पत्थर बताया। देश में 700 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर चुकी 'धुरंधर' की यश राज फिल्म्स ने खूब तारीफ की है। 

कंपनी ने इसे भारतीय सिनेमा का एक यादगार मील का पत्थर बताया और निर्देशक आदित्य धर तथा जियो स्टूडियोज को बधाई दी। यश राज फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, " 'धुरंधर' अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी भाषा की भारतीय फिल्म बन गई है। यह एक फिल्म नहीं है... यह भारतीय सिनेमा के मील का पत्थर है, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।”

कंपनी ने आदित्य धर और जियो स्टूडियोज को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। आदित्य धर की तारीफ करते हुए लिखा, "जहाज के कप्तान की तरह आदित्य ने अपने मकसद की साफगोई दिखाई, बिना डरे कहानी सुनाने का साहस दिखाया और बेहतरीन काम करने का पक्का इरादा रखा। इससे भारतीय सिनेमा के लिए एक नया मानक स्थापित हुआ है। 

फिल्म के हर कलाकार और तकनीशियन को धन्यवाद।" कंपनी ने लिखा, “हमें ऐसा सिनेमा देने के लिए धन्यवाद जो हमें रचनात्मक उत्कृष्टता की खोज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। असली धुरंधर वही लोग हैं जिन्होंने फिल्म के विचार को बड़े पर्दे पर इतने जोरदार और शानदार तरीके से प्रस्तुत किया।" इस पोस्ट पर अभिनेता रणवीर सिंह ने भावुक प्रतिक्रिया दी। 

रणवीर ने यश राज फिल्म्स को अपनी 'प्यारी अल्मा मेटर' कहते हुए लिखा, “मैं हमेशा आपको गर्व महसूस कराना चाहता था।” रणवीर सिंह यश राज फिल्म्स के साथ कई हिट फिल्में कर चुके हैं और कंपनी को अपना घर मानते हैं। एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' में अभिनेता रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर माधवन, राकेश बेदी, सारा अर्जुन के साथ अन्य एक्टर्स अहम रोल में हैं।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD