Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'मूड रखो अच्छा, फ्रिक को कहो अलविदा', ऋतिक रोशन ने फिटनेस से मचाया धमाल

Hrithik Roshan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 17:22 IST

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन हमेशा से अपनी अदाकारी और फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने एब्स को फ्लॉन्ट करते हुए दिख रहे हैं। ऋतिक ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ''मूड रखो अच्छा, टेंशन को कहो अलविदा।''

इसके अलावा, वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने 1972 की फिल्म 'जवानी दीवानी' का लोकप्रिय गाना 'सामने ये कौन आया' का इस्तेमाल किया। यह गाना उस दौर का आइकॉनिक सॉन्ग है। ऋतिक रोशन इन दिनों ओटीटी डेब्यू को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। वह प्रोड्यूसर के तौर पर एक थ्रिलर प्रोजेक्ट 'स्टॉर्म' लेकर आ रहे हैं। इस शो का निर्माण प्राइम वीडियो के सहयोग से हो रहा है। 

फैंस इस नई थ्रिलर को लेकर उत्साहित हैं। इस सीरीज को अजितपाल सिंह डायरेक्ट कर रहे हैं। अजितपाल सिंह पहले वेब सीरीज 'टब्बर' और 'फायर इन द माउंटेंस' जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके हैं। इसके अलावा, ऋतिक जल्द ही 'कृष 4' में डायरेक्शन और एक्टिंग दोनों करेंगे। इस फ्रेंचाइजी की सबसे पहली फिल्म साल 2003 में 'कोई... मिल गया' आई थी। 

इसमें ऋतिक के साथ प्रीति जिंटा और रेखा समेत कई सितारे नजर आए। इसका निर्देशन राकेश रोशन ने किया था। फिल्म को जबरदस्त सफलता मिली। इसके बाद राकेश रोशन ने साल 2006 में फिल्म 'कृष' को रिलीज किया। इसमें ऋतिक के साथ प्रियंका चोपड़ा, नसीरुद्दीन शाह, शरत सक्सेना और मानिनी मिश्रा भी थे। इस फिल्म के भी सुपरहिट होने के बाद 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई। 

इसे भी राकेश रोशन ने ही प्रोड्यूस किया। इसमें विवेक ओबेरॉय और कंगना रनौत शामिल हुए। राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू में 'कृष 4' की रिलीज डेट को लेकर बयान जारी किया था। उन्होंने कहा, ''फिल्म पर काम तेजी के साथ चल रहा है। हम 2027 में फिल्म रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं।''

 

Tags: Hrithik Roshan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD