Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सिर्फ नाम बदलने के लिए नहीं लाई गई 'वीबी-जी-राम-जी' योजना, तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : पुष्कर सिंह धामी

Pushkar Singh Dhami, Chief Minister of Uttarakhand, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Uttarakhand, Uttarakhand, Dehradun, Uttarakhand News, Dehradun News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

देहरादून , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 07, 2026, 11:58 IST

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राज्य की राजनीति और विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मनरेगा की जगह वीबी-जी राम जी योजना लाने पर भी बात की। सीएम धामी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "इस नए कानून का मकसद मनरेगा का नाम बदलना नहीं, बल्कि ग्रामीण रोजगार नीति की पुनर्रचना करने का प्रयास है। 

इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण इकाइयों को मजबूत बनाना और एक ग्राम केंद्रित योजना स्थापित करना है। विकसित भारत के लक्ष्य को विकसित गांवों के माध्यम से साकार करने के लिए भारत सरकार ने ठोस कानूनी व्यवस्था की है।" पुष्कर सिंह धामी ने कहा, यह विकास आधारित योजना है, जो ग्रामीण परिवारों को 100 दिनों के बजाय 125 दिनों का कानूनी रोजगार अधिकार देगी। 

यदि 15 दिनों में काम नहीं मिला तो बेरोजगारी भत्ता मिलेगा और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। धनराशि में देरी पर भरपाई और वेतन का साप्ताहिक भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा। देरी पर मुआवजे का भी प्रावधान है। इसमें ग्राम पंचायतों और ग्राम सभाओं को असली ताकत दी गई है, जिससे स्थानीय स्तर पर निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी।

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर सीएम धामी ने इसे बहुत संवेदनशील और हृदय विदारक घटना बताया। अब वायरल हुए नए ऑडियो पर उन्होंने कहा कि इसमें कई नाम लिए गए हैं। इसकी जांच के लिए नई एसआईटी गठित की गई है। ऑडियो में शामिल लोगों से पुलिस ने बात करने की कोशिश की। सत्यता सामने आने पर हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं। 

किसी भी दोषी को छोड़ा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो। एक ऑडियो के आधार पर इतना बवंडर मचाया जा रहा है, लेकिन सरकार ईमानदारी से काम करती है। सबूत मिलने पर कोई नहीं बचेगा। मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) के 79वें स्थापना दिवस पर मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि बीआईएस देश में गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता हितों की रक्षा का सशक्त स्तंभ है। उत्तराखंड में भी मानक निर्धारण और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के ठोस प्रयास हो रहे हैं। खाद्य पदार्थों, दवाओं, निर्माण सामग्री और उपभोक्ता उत्पादों की गुणवत्ता के लिए सघन निगरानी, आधुनिक प्रयोगशालाएं, उद्योगों को प्रोत्साहन और जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। राज्य सरकार का संकल्प है कि हर नागरिक को सुरक्षित, मानकयुक्त और विश्वसनीय उत्पाद मिलें।

 

Tags: Pushkar Singh Dhami , Chief Minister of Uttarakhand , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Uttarakhand , Uttarakhand , Dehradun , Uttarakhand News , Dehradun News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD