Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

फातिमा सना शेख ने पहली बार की क्लिफ जंपिंग, शेयर किया रोमांचक वीडियो

Fatima Sana Shaikh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 18:37 IST

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री फातिमा सना शेख, अपने करियर के साथ-साथ जिंदगी के छोटे-बड़े पलों का भी लुत्फ उठाती हैं। हाल ही में उन्होंने क्लिफ जंपिंग का अनुभव किया। इस शानदार अनुभव का वीडियो उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसमें वे एक ऊंची पहाड़ी से नदी में छलांग लगाती नजर आ रही हैं। 

इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि छलांग लगाने से पहले मुझे किनारे पर खड़े होकर हिम्मत जुटाने में पूरे 20 मिनट लग गए। आखिरकार मैंने फैसला किया और कूद गई। अभिनेत्री ने लिखा, "हवा में वह पल, जब पानी से टकराने से ठीक पहले का समय होता है, वह बहुत लंबा और डरावना लगता है। 

पेट में एक अजीब सी घबराहट होती है, डर भी लगता है और कुछ समझ में भी नहीं आता है, लेकिन उन कुछ सेकंड में मैंने महसूस किया कि डर धीरे-धीरे जोश में बदल रहा था। खुद को इस बदलाव से गुजरते देखना बहुत रोचक था।" अभिनेत्री ने आगे बताया कि पहली छलांग के बाद उनके मन में डर खुद-ब-खुद खत्म हो गया और उन्होंने चार बार और छलांग लगाई थी। 

उन्होंने लिखा, "असल में डर छलांग लगाने से नहीं, बल्कि दिमाग में बनाई गई कहानियों से था। हमें इतना सोचने की जरूरत नहीं, बस एक बार छलांग लगाने की है।" अभिनेत्री की यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे फातिमा के साहस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में तरह-तरह की तारीफ कर रहे हैं। फातिमा सना शेख अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप्स, एडवेंचर्स और पर्सनल मोमेंट्स शेयर करती रहती हैं। 

इससे पहले भी वह ऐसे मोमेंट्स की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर चुकी हैं। अभिनेत्री की हालिया रिलीज फिल्म 'गुस्ताख इश्क' थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस में कमाल न दिखा सकी। फिल्म में पहली बार फातिमा और विजय स्क्रीन पर रोमांस करते नजर आ रहे हैं। वहीं, अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और प्रतिभाशाली कलाकार शारिब हाशमी भी अहम रोल में थे।

 

Tags: Fatima Sana Shaikh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD