Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

शी चिनफिंग ने मिशेल मार्टिन से मुलाकात की

Xi Jinping, Nanjing, Chinese President Xi Jinping, Chinese, China
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बीजिंग , 05 Jan 2026

Last updated on: Jan 06, 2026, 16:13 IST

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने सोमवार सुबह पेइचिंग में यात्रा पर आए आयरलैंड के प्रधानमंत्री मिशेल मार्टिन के साथ मुलाकात की। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और आयरलैंड दोनों शांति से प्रेम करते हैं, खुलेपन व सहिष्णुता पर कायम रहते हैं और आत्मनिर्भर रहते हुए प्रगति करते हैं। दोनों देशों के लोगों ने संघर्ष के जरिए राष्ट्रीय स्वतंत्रता और मुक्ति हासिल की। 

कई पीढ़ियों के लोगों के प्रयास में दोनों देश आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहे हैं। पारस्परिक सम्मान, समान व्यवहार और आपसी लाभ व समान जीत चीन-आयरलैंड संबंधों के लंबे समय तक स्थिर विकास का मूल्यवान अनुभव है। दोनों पक्षों को एक साथ इसे बढ़ावा देना होगा। शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और आयरलैंड को व्यापक स्तरों पर और व्यापक क्षेत्रों में मित्रवत आदान-प्रदान पर कायम रहना चाहिए। 

दोनों देशों को संपर्क और आपसी समझ बढ़ाने से एक-दूसरे के मूल हितों और चिंता वाले मुख्य मुद्दों का ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही दोनों देशों को आपसी राजनीतिक विश्वास मजबूत कर द्विपक्षीय संबंधों का राजनीतिक आधार मजबूत करना होगा। शी चिनफिंग ने यह भी कहा कि अब दुनिया में उथल-पुथल हो रही है। एकतरफा और धौंस जमाने के व्यवहार अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को गंभीर रूप से कमजोर करते हैं। 

चीन और आयरलैंड दोनों बहुपक्षवाद का समर्थन करते हैं और अंतर्राष्ट्रीय निष्पक्षता व न्याय की वकालत करते हैं। दोनों देशों को अंतर्राष्ट्रीय मामलों में सहयोग मजबूत करने के साथ यूएन की प्रतिष्ठा की रक्षा करनी होगी, ताकि विश्व शासन व्यवस्था ज्यादा न्यायसंगत और उचित दिशा में बढ़ सके। वहीं, मिशेल मार्टिन ने कहा कि आयरलैंड और चीन के बीच गहरी और लंबी मित्रता है। 

दोनों देशों के बीच आर्थिक व व्यापारिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान लगातार बढ़ रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय मामलों में चीन अनिवार्य और महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यूएन की प्रतिष्ठा की रक्षा और विश्व शांति बढ़ाने में चीन ने सक्रिय योगदान दिया। आयरलैंड चीन के साथ घनिष्ठ संपर्क कायम रखना चाहता है।

 

Tags: Xi Jinping , Nanjing , Chinese President Xi Jinping , Chinese , China

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD