Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रिलीज हुआ 'सास बहू और यमराज' का मजेदार ट्रेलर, आम्रपाली दुबे की कॉमिक टाइमिंग ने जीता दिल

Bhojpuri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 Jan 2026

Last updated on: Jan 05, 2026, 17:10 IST

भोजपुरी सिनेमा की बड़ी अभिनेत्रियों में शामिल आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सास बहू और यमराज' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर रिलीज के साथ ही फैंस के बीच फिल्म के रिलीज को लेकर उत्साह बढ़ गया है और फैंस फिल्म को जल्द रिलीज करने की मांग कर रहे हैं। फिल्म में सास बहू के बीच की मीठी तकरार के साथ-साथ परिवार के गहरे रिश्तों की जड़ों को भी दिखाया गया है।

'सास बहू और यमराज' का ट्रेलर हंसाने से लेकर रुलाने तक का दम रखता है। ट्रेलर की शुरुआत में आम्रपाली विक्रांत के घर की बहू बनकर एंट्री लेती है, जो कोर्ट मैरिज करके आई है, लेकिन विक्रांत की मां यानी कलावती को ये शादी मंजूर नहीं है। अब समाज की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए दोनों की दोबारा शादी कराई जाती है। 

इसी बीच होती है चित्रगुप्त और यमराज की एंट्री, जिन्हें कलावती के प्राण हरने हैं, लेकिन यमराज खुद कलावती के घर पहुंचकर रिश्तों के मोह में फंस जाते हैं और कलावती और आम्रपाली दोनों ही यमराज को भाई बना लेती हैं और फिर शुरू होती है असली कॉमेडी। ट्रेलर के आखिरी कुछ मिनट दर्शकों को इमोशनल कर सकते हैं क्योंकि अपनी सास कलावती को बचाने के लिए आम्रपाली यमराज से उनके प्राण लेने की बात करती हैं। 

अब फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि यमराज अपने साथ किसके प्राण लेकर जाते हैं। सोशल मीडिया पर ट्रेलर को खूब सारा प्यार मिल रहा है, क्योंकि इस फिल्म का कंटेंट बाकी भोजपुरी फिल्मों से काफी अलग है। भाभी, देवर और लवस्टोरी से हटकर कुछ नया दिखाने की कोशिश की गई है। बता दें कि फिल्म के निर्माता रोशन सिंह हैं, जबकि निर्देशन संजय श्रीवास्तव ने किया है। 

फिल्म में आम्रपाली दुबे और विक्रांत सिंह के अलावा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, श्रद्धा नवल, विद्या सिंह, साहिल सिद्दीकी, रितु चौहान और अवधेश मुखिया के अलावा, कई स्टार्स शामिल हैं। इससे पहले आम्रपाली दुबे ने अपनी दूसरी फिल्म की जानकारी दी थी। अभिनेत्री की दूसरी फिल्म 'सीआईडी बहू' का पहला लुक भी जारी हो चुका है, जिसमें वे हाथ में बंदूक लिए एक्शन करती दिख रही हैं। फिल्म से अभी पहला लुक ही रिलीज हुआ है, ट्रेलर आना बाकी है।

 

Tags: Bhojpuri , Entertainment , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Bhojpuri Film , Saas Bahu Aur Yamraj , Amrapali Dubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD