Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

संभावनाओं का साल 2026 : इस साल रिलीज को तैयार फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी, सलमान-शाहरुख दिखाएंगे जलवा

Shah Rukh Khan, Shahrukh khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 18:50 IST

एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, हॉरर और माइथोलॉजिकल जॉनर की फिल्मों के साथ साल 2026 बॉलीवुड के लिए शानदार होने वाला है। कई बड़ी और मोस्ट अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देंगी। इनमें सलमान खान, शाहरुख खान के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म भी शामिल हैं।

इस साल भी 'धुरंधर' का खुमार उतरने वाला नहीं है। वहीं, रिलीज होने वाली फिल्मों में से कुछ के ट्रेलर-टीजर पहले ही मेकर्स ने जारी कर दिए हैं। ऐसे में दर्शक इन फिल्मों की रिलीज को लेकर खासा उत्साहित हैं। इस साल रिलीज होने वाली फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है।

बॉर्डर 2 :- साल 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है 'बॉर्डर 2'। यह युद्ध पर आधारित देशभक्तिपूर्ण कहानी है, जिसमें सनी देओल फिर से दमदार भूमिका में लौट रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 

फिल्म में 1971 के भारत-पाक युद्ध की पृष्ठभूमि दिखाई जाएगी। निर्देशक अनुराग सिंह की फिल्म एक्शन से भरपूर है, जो 23 जनवरी को सिनेमाघरों में आएगी। ओ' रोमियो :- विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी ओ' रोमियो एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रोमांस का तड़का भी है। 

शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर फिल्म 13 फरवरी को रिलीज होगी। फिल्म मुंबई की अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। इसमें नाना पाटेकर भी अहम भूमिका में हैं। वेलेंटाइन वीक में रिलीज हो रही फिल्म में एक्शन और इमोशंस के साथ रोमांस भी देखने को मिलेगा।

मर्दानी 3 :- रानी मुखर्जी की फिल्म 27 फरवरी को रिलीज होगी। पॉपुलर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म में वह फिर से बहादुर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रोल में नजर आएंगी। यह एक डार्क, ब्रूटल और डेडली थ्रिलर है, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर फोकस करेगी। 

इसके निर्देशक अभिराज मिनावाला हैं। फिल्म होली के आसपास रिलीज हो रही है, जो अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है। गबरू :- सनी देओल की फिल्म 13 मार्च को थिएटर रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म में सनी मुख्य भूमिका में हैं, जबकि सिमरन और प्रीत कामनी भी अहम रोल में हैं। 

इसके निर्देशक और लेखक शशांक उदापुरकर हैं। यह फिल्म व्यक्तिगत संघर्षों और मानवीय मजबूती की कहानी पेश करती है। धुरंधर 2:- रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ईद के मौके पर 19 मार्च को रिलीज होगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है।

भूत बंगला :- अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद भूत बंगला के साथ वापसी कर रही है। 2 अप्रैल को हॉरर-कॉमेडी फिल्म रिलीज होगी, जिसमें अक्षय लीड रोल में हैं। उनके साथ वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल जैसे कलाकार हैं। फिल्म में हंसी और डर का मिश्रण होगा।

बैटल ऑफ गलवान :- सलमान खान की फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' 17 अप्रैल को रिलीज होगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह हैं। 

यह फिल्म साल 2020 की गलवान घाटी की वास्तविक घटना पर आधारित है, जहां भारतीय सैनिकों ने चीनी सेना के खिलाफ बहादुरी से मुकाबला किया। कर्नल बी. संतोष बाबू की वीरता को केंद्र में रखकर फिल्म सैनिकों के बलिदान को सलाम करती है।

आवारापन 2 :- साल 2007 की फिल्म की सीक्वल अप्रैल में रिलीज होगी। इमरान हाशमी फिर से शिवम के रोल में लौट रहे हैं। उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्देशक नितिन कक्कड़ की फिल्म एक्शन और रोमांस से भरपूर है, जिसमें इमोशंस की गहराई होगी।

अल्फा :- यशराज फिल्म्स स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड फिल्म है अल्फा। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ सुपर एजेंट्स के रोल में हैं, जबकि बॉबी देओल विलेन के किरदार में हैं। निर्देशक शिव रावल की फिल्म में अनिल कपूर अहम भूमिका में हैं। हाई-स्टेक्स एक्शन और ट्विस्ट्स से भरपूर यह फिल्म इसी साल रिलीज होगी। 

फिल्म की रिलीज डेट दो बार टल चुकी है। मेकर्स ने फाइनल डेट अनाउंस नहीं की है। रामायण :- नितेश तिवारी की फिल्म इसी साल रिलीज होगी। यह रामायण महाकाव्य का पहला भाग है, जिसमें रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रोल में हैं। यह प्राचीन महाकाव्य की आधुनिक और भव्य प्रस्तुति है।

फौजी:- प्रभास की फिल्म फौजी पीरियड एक्शन ड्रामा है, जो 1940 के ब्रिटिश इंडिया की पृष्ठभूमि पर सेट है। हनु राघवपुडी निर्देशित इस फिल्म में प्रभास एक विद्रोही सैनिक की दमदार भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म अगस्त में रिलीज होने वाली है।

किंग :- साल 2026 शाहरुख खान के फैंस के लिए भी खास है। अभिनेता की फिल्म 'किंग' रिलीज होगी। खास बात है कि फिल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

 

Tags: Shah Rukh Khan , Shahrukh khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD