Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'मायाबिंबुम - ए 2005 लव स्टोरी' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक दे रही फिल्म

Tollywood, Entertainment, Actor, Actress, Cinema, Movie, Telugu Films, K J Surendar, Maayabimbum A 2005 Love Story
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 17:03 IST

फिल्मों में जब प्रेम कहानियों को सादगी, भावनाओं और बीते दौर की यादों के साथ पेश किया जाता है, तो वह सीधे दर्शकों के दिलों को छू जाती हैं। इसी कड़ी में निर्देशक के. जे. सुरेंदर नई रोमांटिक फिल्म 'मायाबिंबुम- ए 2005 लव स्टोरी' लेकर आ रहे हैं, जो जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। निर्देशक के. जे. सुरेंदर की आने वाली यह रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

फिल्म में अभिनेता आकाश और जानकी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को इसकी रिलीज तारीख की आधिकारिक घोषणा की, जिसके बाद से दर्शकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है। 'मायाबिंबुम- ए 2005 लव स्टोरी' का निर्माण खुद निर्देशक के. जे. सुरेंदर ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी सेल्फ स्टार्ट प्रोडक्शंस के बैनर तले किया है। 

उनके साथ इस फिल्म में हरि कृष्णन, राजेश और अरुण कुमार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म की कहानी को लेकर बात करते हुए निर्देशक ने आईएएनएस से कहा, ''मुझे इस फिल्म की प्रेरणा एक सच्ची घटना से मिली, जिसको आधार बनाकर मैंने कहानी पर काम किया और धीरे-धीरे उसे एक पूरी फीचर फिल्म का रूप दिया। जब कहानी असल जिंदगी से जुड़ी होती है, तो दर्शक उससे ज्यादा आसानी से जुड़ पाते हैं।'' 

उन्होंने कहा, ''यह फिल्म आज की पीढ़ी के दर्शकों के लिए प्यार को एक अलग नजरिए से दिखाएगी। फिल्म की कहानी साल 2005 के दौर में सेट है, इसलिए यह उस समय के माहौल, रिश्तों और भावनाओं को सामने लाएगी। खासकर 90 के दशक में जन्मे दर्शकों के लिए यह फिल्म एक यादों भरी यात्रा साबित होगी, जो उन्हें उनके कॉलेज और शुरुआती युवा दिनों की याद दिलाएगी।''

फिल्म की शूटिंग लोकेशन्स को लेकर निर्देशक ने कहा, '''मायाबिंबुम' की शूटिंग कडलूर, चिदंबरम, पुदुक्कोट्टई और तंजावुर जैसे स्थानों पर हुई है। कहानी मेडिकल कॉलेज के थर्ड ईयर के छात्र और एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली नर्स के बीच की लव स्टोरी है। इस लव स्टोरी में भावनाएं, समझ और जिम्मेदारी है।''

 

Tags: Tollywood , Entertainment , Actor , Actress , Cinema , Movie , Telugu Films , K J Surendar , Maayabimbum A 2005 Love Story

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD