Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

'धुरंधर' लद्दाख में टैक्स-फ्री घोषित, बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का दबदबा जारी

Ranveer Singh, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 16:34 IST

साल 2025 की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित बॉलीवुड फिल्मों में से एक 'धुरंधर' को अब केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में टैक्स-फ्री कर दिया गया है। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता ने इसकी घोषणा की है। लद्दाख की स्थानीय सरकार भी फिल्म की लोकप्रियता और सिनेमाई महत्व को मान्यता दे रही है। इस फिल्म में दिखाए गए खूबसूरत नजारे और एक्शन सीक्वेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया। 

'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता हासिल कर रही है, इसका निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं, जो हमजा नाम के एक रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसी प्रमुख हस्तियां नजर आ रही हैं। कहानी पाकिस्तान के अंडरवर्ल्ड, आतंकवाद और खतरनाक गैंगवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें आईबी एजेंट अजय सान्याल (आर. माधवन) की योजना के तहत हमजा दुश्मन के गढ़ में घुसपैठ करता है और आतंकवाद के नेटवर्क को ध्वस्त करने के मिशन को अंजाम देता है।

फिल्म की कहानी और इसके किरदार दर्शकों को शुरुआत से ही बांधकर रखते हैं। हमजा का किरदार अपने मिशन के दौरान कई खतरों और चुनौतियों का सामना करता है। अक्षय खन्ना ने खतरनाक गैंगस्टर रहमान डकैत का किरदार निभाया है, जबकि संजय दत्त एसपी चौधरी असलम की भूमिका में हैं और अर्जुन रामपाल ने मेजर इकबाल का किरदार निभाया है।

'धुरंधर' फिल्म का एक बड़ा हिस्सा लद्दाख में शूट हुआ। इसने रिलीज के पहले ही हफ्तों में दर्शकों और फिल्म समीक्षकों की जमकर तारीफ बटोरी। फिल्म का दूसरा पार्ट मार्च 2026 में रिलीज होने वाला है, जिसको लेकर दर्शकों की उत्सुकता चरम पर है।

 

Tags: Ranveer Singh , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD