Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी

 

युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक: शिव प्रताप शुक्ल

राज्यपाल ने की शिमला विंटर कार्निवल के समापन समारोह में शिरकत

Shiv Pratap Shukla, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 02 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 15:17 IST

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शिमला विंटर कार्निवल के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और प्रदेश में बढ़ते नशे के ख़तरे पर चिंता जताते हुए इसे रोकने के लिए एकजुट और सतत प्रयासों का आह्वान किया। कार्निवल के दौरान नव वर्ष के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने प्रत्येक नागरिक से आग्रह किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहने के साथ-साथ दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लें।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला भी उपस्थित रहीं। राज्यपाल ने कहा कि शिमला विंटर कार्निवल हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रसिद्ध आतिथ्य परंपरा का जीवंत प्रतिबिंब बनकर उभरा है।

उन्होंने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि कलाकारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियों ने कार्निवल के तीसरे संस्करण को एक प्रमुख आकर्षण बना दिया। राज्यपाल ने शिमला नगर निगम तथा आयोजन समिति को सांस्कृतिक उत्सव को सामाजिक जागरूकता के साथ सफलतापूर्वक जोड़ने के लिए बधाई दी और कहा कि यह कार्निवल अब शिमला शहर और प्रदेश की एक सशक्त सांस्कृतिक पहचान बन चुका है।

ऐसे आयोजनों से जुड़ी व्यापक जिम्मेदारी को रेखांकित करते हुए राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संतुलित पर्यटन, प्रकृति और परंपराओं की रक्षा तथा सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना हमारे सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

राज्यपाल ने युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए जागरुकता और सामूहिक संकल्प को अहम बताते हुए समाज से आह्वान किया कि एक स्वस्थ और नशामुक्त हिमाचल प्रदेश के निर्माण के लिए सभी मिलकर कार्य करें। इससे पूर्व शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने राज्यपाल एवं लेडी गवर्नर को सम्मानित किया। 

राज्यपाल ने ‘वॉयस ऑफ शिमला सीजन-3’ के विजेताओं को भी पुरस्कार प्रदान किए, जिसमें प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये सौरव अत्री को, द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपये पूनम पंडित को तथा तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये सुभाष को प्रदान किया गया। उन्होंने शिमला विंटर कार्निवल की स्मारिका का भी विमोचन किया।

 प्रसिद्ध हास्य कलाकार अहसान कुरैशी तथा जानी-मानी बॉलीवुड गायिका हेमा सरदेसाई की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां संध्या की प्रमुख आकर्षण रहीं। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, उप-महापौर उमा कौशल, राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेंद्र अत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Shiv Pratap Shukla , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD