Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'केबीसी' में अमिताभ बच्चन ने डिकोड की मुंबई स्लैंग, मिथिला पालकर ने बिग बी को सिखाई मराठी

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 02, 2026, 12:40 IST

अमिताभ बच्चन के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर हाल ही में एक मजेदार और मनोरंजक पल देखने को मिला। शो में पहुंचीं एक्ट्रेस मिथिला पालकर ने मेगास्टार से कुछ लोकप्रिय मराठी-मुंबई स्लैंग और मुहावरों का मतलब पूछा। अमिताभ बच्चन ने बड़े ही मजेदार अंदाज में जवाब दिया। मिथिला पालकर ने शो में अपने सह-कलाकार शरीब हाशमी के साथ शिरकत की। 

बातचीत के दौरान मिथिला ने सबसे पहले अमिताभ बच्चन से पूछा, “शाणा” का मतलब क्या होता है? बिग बी मुस्कुराते हुए बोले, “ऐसा व्यक्ति जो खुद को बहुत स्मार्ट समझता है।” मिथिला ने तुरंत हंसते हुए कहा, “बिल्कुल सही।” इसके बाद शरीब हाशमी ने “डेढ़ शाणा” के बारे में पूछा। अमिताभ बच्चन ने बिना देर किए जवाब दिया, “ऐसा इंसान जो जरूरत से ज्यादा स्मार्ट बनने की कोशिश करता है।” 

मिथिला इस तेज जवाब से काफी प्रभावित हुईं और खुशी से सिर हिलाया। फिर मिथिला ने एक और मुहावरा पूछा  “सुमड़ी तो कोमड़ी।” अमिताभ को थोड़ा सोचना पड़ा, लेकिन मिथिला ने एक मजेदार उदाहरण देकर हिंट दिया। उन्होंने कहा कि यह उस स्थिति के लिए इस्तेमाल होता है जब कोई चुपके से कुछ गलत या मना किया हुआ काम करता है, जैसे रात में फ्रिज खोलकर दीपावली की मिठाइयां चुपके से खा लेना, जबकि सिर्फ एक ही खाने की इजाजत थी।

यह सुनकर अमिताभ खुश हो गए और बोले, “अरे हां, यह तो चोरी करने का मतलब है।” बिग बी ने मजाक में कहा, “आज रात मैं इस मुहावरे का इस्तेमाल जरूर करूंगा।” सबसे मजेदार पल तब आया जब मिथिला ने मुंबई की मशहूर स्लैंग “वाट लागली” दोहराई। अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में इसे दोहराया, जिसे सुनकर दर्शक ठहाके लगाने लगे। 

इस हल्के-फुल्के और मजेदार सेगमेंट के अलावा मिथिला पालकर अमिताभ बच्चन से मिलकर बेहद भावुक भी हुईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “यह शो देखकर बड़ी हुई और अब उनके साथ इस शो में आने का मौका मिला। मैं बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे ऐसी जिंदगी जीने को मिल रही है!” स्पेशल एपिसोड मिथिला पालकर, शरीब हाशमी, वीर दास और मोना सिंह की आने वाली फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के प्रमोशन के लिए था। फिल्म जल्द ही थिएटर्स में रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD