Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

संभावनाओं का साल 2026 : दीपिका पादुकोण पर नजर, पाइपलाइन में मेगा बजट की बड़ी फिल्में

Deepika Padukone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 01, 2026, 18:20 IST

बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के लिए साल 2025 विवादों से घिरा रहा है, लेकिन साल 2026 में वे स्क्रीन पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री के पास कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं, जिन पर वे लगातार काम कर रही हैं। मां बनने के बाद अभिनेत्री ने बीते साल पर्दे से दूरी बनाकर रखी थी, लेकिन अब वे साल 2026 को पूरी तरीके से अपने नाम करने के लिए तैयार हैं।

दीपिका पादुकोण, विक्की कौशल की बहुप्रतीक्षित पौराणिक ड्रामा 'महावतार' में एक अहम भूमिका निभाती दिख सकती हैं। फिल्म में उनके किरदार को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका का नाम फाइनल हो चुका है। वहीं, दीपिका पादुकोण एक बार फिर शाहरुख खान के साथ फिल्म 'किंग' में नजर आने वाली हैं। 

फिल्म के टीजर और पोस्टर भी रिलीज हो चुके हैं, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। दीपिका, शाहरुख खान की लगभग हर फिल्म में होती हैं, क्योंकि अभिनेता का मानना है कि दीपिका उनके लिए लकी हैं। 'टाइगर वर्सेस पठान' साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है, क्योंकि फिल्म में करण-अर्जुन का मिलन होने वाला है। 

मतलब शाहरुख खान और सलमान खान लंबे समय के बाद स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका का नाम फाइनल हो चुका है, लेकिन अभी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है। अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र पार्ट 2: देव' में भी दीपिका पादुकोण महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले फिल्म में दीपिका की छोटी सी झलक दिखाई गई थी, लेकिन दूसरे पार्ट में अभिनेत्री का नया वर्जन देखने को मिल सकता है। शाहरुख की मचअवेटेड फिल्म 'पठान-2' भी साल 2026 में रिलीज होगी और एक बार फिर शाहरुख खान के साथ दीपिका नजर आने वाली हैं। फिल्म के पहले पार्ट में शाहरुख के साथ दीपिका ही थी।

निर्देशक एटली कुमार अपने अगले प्रोजेक्ट 'एए22xए6' में अल्लू अर्जुन के साथ काम कर रहे हैं। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अपोजिट दीपिका पादुकोण को साइन किया जा चुका है और फिल्म में जाह्नवी कपूर भी होंगी। यह साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। इसके नए नाम की घोषणा भी जल्द की जाएगी।

 

Tags: Deepika Padukone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD