Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नए साल के पहले दिन चर्चा में आया सुपरस्टार रजनीकांत का पोस्ट

बोले- 'मैं सबकुछ भगवान पर छोड़ देता हूं'

Rajinikanth, Tollywood, Entertainment, Actor, Cinema, Movie
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 01 Jan 2026

Last updated on: Jan 01, 2026, 15:55 IST

सिनेमा की दुनिया में रजनीकांत की लोकप्रियता दशकों से कम नहीं हुई है। उनके फैंस सिर्फ उनके अभिनय के लिए ही नहीं, बल्कि उनके सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के लिए भी उन्हें दिल से पसंद करते हैं। हर साल नववर्ष के मौके पर रजनीकांत अपने फैंस से मिलने की परंपरा निभाते हैं और इस दौरान वे अपने फैंस के साथ संवाद भी करते हैं, उनके साथ समय बिताते हैं, और उन्हें नई उम्मीद और उत्साह देते हैं। 

इस साल भी उन्होंने गुरुवार को अपने घर के बाहर जमा हुए फैंस को नए साल की बधाई दी और सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो साझा किया। रजनीकांत ने घर के बाहर जमा हुए फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दी। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी सुपरहिट फिल्म 'मुथु' का एक वीडियो क्लिप साझा किया। 

इस क्लिप में रजनीकांत एक रथ में बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके बगल में अभिनेत्री मीना भी हैं। यह वीडियो फैंस के लिए एक खास तोहफे जैसा है, जो पुराने समय की याद दिलाता है। वीडियो में मीना, रजनीकांत से पूछती हैं कि 'हम जो रास्ता ले रहे हैं, क्या वह सही है?' 

इस पर रजनीकांत कहते हैं, 'कौन जाने? मैं कभी इस बात की परवाह नहीं करता कि मुझे कौन सा रास्ता लेना है। मैं सबकुछ भगवान पर छोड़ देता हूं। मेरी गाड़ी जो रास्ता चुनती है, मैं उस पर ही निकल जाता हूं और भगवान शिव का नाम जपता हूं।'

रजनीकांत ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ''आप सभी को नया साल 2026 बहुत-बहुत मुबारक हो। भगवान आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखे।'' रजनीकांत इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म 'जेलर 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेल्सन कर रहे हैं। 

यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है; इसका पहला पार्ट काफी सफल रहा था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 650 करोड़ रुपए की कमाई की थी। ऐसे में दूसरे पार्ट के लिए दर्शकों और फैंस के बीच काफी उत्साह है।

 

Tags: Rajinikanth , Tollywood , Entertainment , Actor , Cinema , Movie

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD