Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'कौन बनेगा करोड़पति' में अभिताभ बच्चन को आई धर्मेंद्र की याद, शेयर किया शोले से जुड़ा अनसुना किस्सा

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 31 Dec 2025

Last updated on: Jan 01, 2026, 12:10 IST

अगस्त्य नंदा, सिमर भाटिया, जयदीप अहलावत और धर्मेंद्र की फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।  रिलीज से पहले फिल्म की पूरी स्टारकास्ट को अमिताभ बच्चन के शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में देखा गया, जहां बिग बी ने अपने सबसे प्रिय दोस्त और अभिनेता धर्मेंद्र को याद किया और शोले से जुड़ा अनसुना किस्सा भी शेयर किया।

"कौन बनेगा करोड़पति" के सेट पर फिल्म "इक्कीस" से अगस्त्य नंदा, निर्देशक श्री राम और जयदीप अहलावत को देखा गया। शो में अभिनेता धर्मेंद्र को याद कर अमिताभ बच्चन ने उनकी कद-काठी और मजबूती से जुड़ा किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने भावुक होकर कहा, "फिल्म इक्कीस हमारे लिए वो अनमोल निशानी है, जोकि हिंदी फिल्म जगत की महान विभूति को अपने में समेटे हुए है। 

एक कलाकार अपनी सांस के अंतिम छोर तक, कला की साधना करना चाहता है और कुछ ऐसा ही किया मेरे मित्र, मेरे परिवार और मेरे आदर्श धर्मेंद्र ने। धरमजी एक शख्सियत नहीं थे, बल्कि एक अहसास थे और अहसास कभी नहीं जाता है और यादें बनकर और दुआ बनकर हमेशा हमारे साथ रहता है।"फिल्म 'शोले' का किस्सा याद करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया कि शूटिंग चल रही थी और मैं 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' में दर्द से तड़प रहा था। 

उन्होंने बताया कि वे एकदम पहलवान थे, उनकी कद-काठी शानदार थी और लोहे की तरह मजबूत थे। जब सीन के दौरान उन्होंने मुझे पकड़ा तो ऐसा लगा कि किसी ने जकड़ लिया है और मैं दर्द से फड़फड़ा रहा था। वो मेरी नेचुरल एक्टिंग ही थी, जो दर्द की वजह से निकली थी।जयदीप अहलावत ने धर्मेंद्र के साथ काम करने के अनुभव पर कहा कि मेरे फिल्म के ज्यादातर सीन उनके साथ थे और मुझे कभी नहीं लगा कि इतना बड़ा स्टार हमारे साथ काम कर रहा है, क्योंकि वे हमारे परिवार के हिस्से की तरह काम कर रहे थे।

धर्मेंद्र का निधन 24 नवंबर को उनके जुहू स्थित घर में हुआ था। अभिनेता काफी समय से उम्र संबंधी परेशानियों के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। अभिनेता का जाना पूरे हिंदी सिनेमा के लिए अपूर्ण क्षति है और उनकी कमी को भर पाना नामुमकिन है। अभिनेता की अंतिम फिल्म 'इक्कीस' 1 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फैंस फिल्म के रिलीज का इंतजार बेसब्री से कर रहे हैं।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD