Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लोहारका फ्लाईओवर पर फिर सक्रिय सांसद गुरजीत सिंह औजला

देर रात निरीक्षण से बढ़ी लोगों की उम्मीद

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर , 31 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 19:56 IST

लोहारका रोड फ्लाईओवर को लेकर लंबे समय से झेल रहे ट्रैफिक जाम, धूल-मिट्टी और अव्यवस्थित डायवर्जन से परेशान शहरवासियों के लिए एक बार फिर अच्छी और बड़ी खबर सामने आई है। सांसद गुरजीत सिंह औजला देर रात अधिकारियों और इंजीनियरों की टीम के साथ खुद मौके पर पहुंचकर लोहारका फ्लाईओवर का जायजा लेने पहुंचे।

सांसद औजला ने फ्लाईओवर के डिजाइनों पर अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। वे सड़क के बीच खड़े होकर मौजूदा ट्रैफिक फ्लो को ध्यान से देखते रहे और इंजीनियरों को जमीनी हालात के अनुसार जरूरी तकनीकी सुझाव दिए, ताकि आगे चलकर ट्रैफिक जाम और हादसों से लोगों को राहत मिल सके। 

इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रोग्रेस रिपोर्ट भी ली और काम में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए।

पहले भी सांसद के मुद्दा उठाने से शुरू हुआ था काम

गौरतलब है कि लोहारका फ्लाईओवर का काम जब लंबे समय तक ठप पड़ा था, तब सांसद गुरजीत सिंह औजला द्वारा लगातार मुद्दा उठाने और दबाव बनाने के बाद ही यह परियोजना दोबारा शुरू हुई थी।जिसके बाद अब इसका डिजाइंस फाइनल हो चुका है और आज मशीनों से काम चल रहा है। 

सांसद गुरजीत सिंह औजला ने इस दौरान कहा कि  अब इस प्रोजेक्ट पर सख्त निगरानी रखी जाएगी। लोगों को राहत देने के लिए वो खुद सड़को पर उतरने से भी परहेज नहीं करते हैं। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि यह लोहारका रोड फ्लाईओवर एनएचएआई के बायपास प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा है।

लंबे समय तक निर्माण ठप रहने से लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। खराब तरीके से बनाए गए डायवर्जन के कारण पीक आवर्स में भारी ट्रैफिक जाम और कई बार हादसों की स्थिति बनी।पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम के चलते सड़कें टूट गईं, चारों तरफ धूल-मिट्टी फैल गई, जिससे स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का जीना मुश्किल हो गया। 

उन्होंने कहा कि लेकिन अब जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। मिड-2025 में करीब दो साल की देरी के बाद लोहारका फ्लाईओवर का काम दोबारा शुरू हुआ। अब इसे गुमटाला बाईपास से जोड़ने की संभावनाओं पर भी चर्चा चल रही है, जिससे अमृतसर के इस इलाके में ट्रैफिक दबाव काफी हद तक कम हो सके।

देर रात सांसद औजला जब खुद मौके पर पहुंचे ओर  निरीक्षण किया तो अधिकारियों के साथ सीधी बातचीत यह साफ संदेश देती है कि लोहारका फ्लाईओवर को लेकर अब लापरवाही नहीं चलेगी। स्थानीय लोगों ने भी इस दौरान संसद औजला से मुलाकात की ओर उम्मीद जताई कि  इस सक्रिय हस्तक्षेप के बाद जल्द ही निर्माण कार्य रफ्तार पकड़ेगा और उन्हें लंबे समय से चली आ रही परेशानी से राहत मिलेगी।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD