Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

जैंतीपुर में हाईवे जाम कर रहे लोगों से मिले गुरजीत सिंह औजला

प्राइवेट बिजली कर्मियों पर बदसलूकी के गंभीर आरोप

Gurjeet Singh Aujla, Gurjit Singh Aujla, Punjab, Congress, Amritsar, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अमृतसर , 31 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 19:47 IST

मजीठा हल्के के जैंतीपुर इलाके में प्राइवेट बिजली कर्मियों की कथित बदसलूकी के विरोध में हाईवे जाम कर धरने पर बैठे लोगों से मिलने सांसद गुरजीत सिंह औजला मौके पर पहुंचे। धरने पर बैठे लोगों ने बिजली कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने बताया कि आज तड़के करीब 5 बजे कुछ प्राइवेट बिजली कर्मी, जिनके साथ एक-दो अधिकारी भी बताए जा रहे हैं, गांव जैंतीपुर पहुंचे और कथित तौर पर लोगों के घरों में घुस गए। 

उनके मुंह ढके हुए थे और उन्होंने लोगों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। महिलाओं के साथ भी दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए गए हैं। औजला ने कहा कि लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिससे मजबूर होकर लोगों को धरना देना पड़ा और हाईवे जाम करना पड़ा। 

करीब चार घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बयान दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। सांसद औजला ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लोगों को तंग-परेशान कर शासन नहीं किया जा सकता। समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता। अगर लोग किसी को सत्ता में चढ़ाना जानते हैं तो नीचे उतारना भी जानते हैं। 

उन्होंने कहा कि नए साल के मौके पर लोग धार्मिक स्थलों पर अरदास कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने जैंतीपुर के लोगों के लिए बेहद खराब हालात पैदा कर दिए।उन्होंने कहा कि अगर सरकार को कार्रवाई करनी ही है तो कम से कम दिन और त्योहार का ध्यान रखा जाए। 

जैंतीपुर के लोग कोई 600 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले नहीं हैं। इसके बावजूद इस तरह की कार्रवाई और बदसलूकी निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि यदि कोई कार्रवाई होनी है तो वह कानून और व्यवस्था के तहत हो, न कि लोगों को डराकर।

सांसद औजला ने कहा कि मेहनतकश लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। अगर लोगों को न्याय नहीं मिला तो वे मजबूरन सड़क पर उतरेंगे। उन्होंने सरकार से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

इस दौरान सांसद औजला ने युवा देहाती संगठन के प्रधान जर्मन गिल, अमन, हैरी, राहुल सहित सभी युवाओं का धन्यवाद किया, जिन्होंने अपने निजी कार्यक्रम छोड़कर गरीब और पीड़ित लोगों के साथ खड़े होकर समर्थन दिया। औजला ने कहा कि यह मामला या तो सियासी रंजिश का नतीजा है या फिर पुलिस की घोर लापरवाही को दर्शाता है। 

उनका मानना है कि यह सियासी बदले की भावना से की गई कार्रवाई है। उन्होंने कहा कि वोट डर से नहीं, बल्कि विकास और जनहित के कामों से मिलते हैं। सरकार को यह बात समझनी चाहिए, क्योंकि जनता 2027 में हर बात का जवाब देगी।

 

Tags: Gurjeet Singh Aujla , Gurjit Singh Aujla , Punjab , Congress , Amritsar , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD