Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

वर्ष 2025 का संसदीय कार्य विभाग का लेखा-जोखा

पंजाब सरकार ने स्कूली विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए श्री आनंदपुर साहिब में मॉक विधानसभा सत्र आयोजित किया

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 19:22 IST

पंजाब सरकार ने संविधान दिवस के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रमों के तहत विशेष रूप से तैयार की गई पंजाब विधानसभा में राज्य के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए मॉक विधानसभा सत्र आयोजित कर उन्हें प्रोत्साहित किया, ताकि प्रदेश के विद्यार्थी राजनीति में भागीदारी करें और भविष्य के नेता बनने के योग्य बन सकें।

इस अवसर पर पंजाब के संसदीय कार्य मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विभिन्न नेताओं की भूमिका निभा रहे विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही भविष्य के नेता हैं और पंजाब सरकार की यह विशेष पहल राज्य के बच्चों को शासन करने योग्य बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। 

उन्होंने इस मौके पर स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए राजनीति में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील भी की। डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि चालू वर्ष के दौरान बी.बी.एम.बी. और मनरेगा मामलों से संबंधित विशेष विधानसभा सत्र भी आयोजित किए गए हैं।

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि वर्ष 2023 से पंजाब विधानसभा के समूचे कामकाज को कागज-रहित कर दिया गया है और विधानसभा सत्र का पूरा कार्य पूर्णतः डिजिटल और पेपरलेस तरीके से किया जा रहा है। पंजाब विधानसभा में पहली बार नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) परियोजना लागू की गई है। 

विधायकों और प्रशासनिक सचिवों को नई प्रणाली के तहत कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया है। पंजाब विधानसभा के कामकाज को हाई-टेक बनाने और आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए डिजिटल विंग की स्थापना की गई है। डिजिटल विंग में आईटी सेल, एनआईसी सेल, हाई-टेक ट्रेनिंग रूम (नेवा सेवा केंद्र), हाई-टेक कंट्रोल रूम और नेटवर्क कंट्रोल रूम शामिल हैं।

नेवा ऐप के उपयोग से जहां सदन की कार्यवाही की लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से जनता की भागीदारी बढ़ी है, वहीं पंजाब विधानसभा सचिवालय का कामकाज भी अधिक सुगम हुआ है। सदन में कागजात भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से प्रस्तुत किए जा रहे हैं और विधानसभा सदस्यों तथा स्टाफ को कागज-रहित सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD