Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बिहार में पिताजी के सपने को एनडीए सरकार आगे बढ़ा रही है : नितिन नबीन

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 31 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 18:25 IST

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने बुधवार को अपने पिता और पूर्व भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उन्हें संतोष है कि उनके पिता ने बिहार के लिए जो विकास का सपना देखा था, उसे एनडीए सरकार आगे बढ़ा रही है। 

मीडिया से बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि आज उनके पिताजी की 20वीं पुण्यतिथि है और इस दिन वे उन्हें नमन करते हैं। उन्होंने कहा कि अपने राजनीतिक जीवन में उनके पिता ने तपस्या और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत किया और अपने व्यवहार के माध्यम से कार्यकर्ताओं के साथ पारिवारिक संबंध बनाए। 

समाज के उत्थान और विकास के लिए उनके नेतृत्व में किए गए कार्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने पिताजी के उन्हीं मूल्यों और गुणों को आत्मसात करने का प्रयास कर रहा हूं और इसी भावना के साथ आज के दिन उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि नवीन किशोर सिन्हा की आज पुण्यतिथि है। 

वे भाजपा में संगठन के शिल्पकार भी थे और चुनाव प्रबंधन में उन्हें महारथ हासिल थी। हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 'एक्स' पोस्ट में संजय सरावगी ने कहा कि पटना पश्चिम के पूर्व जनप्रिय विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। जनसेवा, संगठन के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों पर आधारित उनका जीवन एवं स्मृतियां हम सभी को सदैव प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करती रहेगी।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वरिष्ठ भाजपा नेता, पटना पश्चिम से जनप्रिय विधायक रहे, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन के पूज्य पिताजी, स्वर्गीय नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर स्मृतियों को प्रणाम किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। 

जनसेवा के प्रति समर्पित उनका व्यक्तित्व सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने एक्स पोस्ट में लिखा कि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री नवीन किशोर सिन्हा की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। जनसेवा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में जो आदर्श स्थापित किए, वे सदैव स्मरणीय रहेंगे।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD