Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अगरतला स्मार्ट सिटी परियोजनाएं बेहतर नागरिक सेवाओं को करेंगी सुनिश्चित : माणिक साहा

Manik Saha
Manik Saha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अगरतला , 30 Dec 2025

Last updated on: Dec 31, 2025, 14:35 IST

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने मंगलवार को कहा कि भाजपा सरकार अगरतला स्मार्ट सिटी पहल के तहत स्वच्छ पेयजल और बेहतर नागरिक सेवाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ सतत विकास कार्यों के माध्यम से सभी क्षेत्रों के लोगों का विश्वास और भरोसा हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। अगरतला स्थित नेताजी आदर्श शिक्षा मंदिर परिसर में पांच प्रमुख परियोजनाओं के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए, साहा ने कहा कि राज्य सरकार राज्य के सभी हिस्सों के लोगों का प्रतिनिधित्व करती है और उनकी दिन-प्रतिदिन की समस्याओं के समाधान के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू कर रही है।

सीएम साहा ने कहा, "राज्य सरकार लोगों के घर-घर तक भोजन, कपड़े, आवास, पीने का पानी और बिजली जैसी आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए कई योजनाबद्ध पहलों के माध्यम से काम कर रही है।" साहा ने एक साथ नेताजी आदर्श पल्ली में 5.50 एमएलडी क्षमता वाले जल शोधन संयंत्र, बनिविद्यापीठ स्कूल में 1,000 किलोलीटर क्षमता वाले ओवरहेड पेयजल टैंक, पांच गहरे ट्यूबवेल की खुदाई, अगरतला नगर निगम क्षेत्र में 1,000 परिवारों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने और 12 किलोमीटर नई पेयजल पाइपलाइन के विस्तार की आधारशिला रखी।

स्वच्छ पेयजल की निर्बाध उपलब्धता के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल जीवन मिशन के तहत हर गांव और पहाड़ी क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। इसी तरह के प्रयास अगरतला नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र के प्रत्येक घर में पाइप द्वारा पेयजल पहुंचाने के लिए भी जारी हैं।

उन्होंने कहा कि त्रिपुरा जल बोर्ड द्वारा कार्यान्वित की जाने वाली मंगलवार को शुरू की गई परियोजनाओं पर 22.55 करोड़ रुपए का व्यय होगा। साहा ने चल रहे विकास कार्यों के दौरान निवासियों को होने वाली अस्थायी असुविधा को स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि इन प्रयासों से निकट भविष्य में नागरिक सेवाओं में सुधार होगा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार और एएमसी मिलकर योजनाबद्ध विकास के माध्यम से अगरतला को एक आधुनिक शहर में बदलने के लिए काम कर रहे हैं। अब तक, अगरतला स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत 580 करोड़ रुपए की 65 प्रमुख परियोजनाएं लागू की जा चुकी हैं, जिनका उद्देश्य शहर को स्वच्छ, अधिक आकर्षक और नागरिक हितैषी बनाना है।

साहा ने आगे कहा कि 'नल से जल' कार्यक्रम के तहत लगभग 85 प्रतिशत घरों को पीने के पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं, और लक्ष्य 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करना है। शहरी विकास के साथ-साथ, रियासती युग के ऐतिहासिक स्थलों को पुनस्र्थापित करने और राज्य भर में विरासत स्थलों को पुनर्जीवित करने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर एएमसी के महापौर और विधायक दीपक मजूमदार, उप महापौर मनिका दास दत्ता, एएमसी केंद्रीय क्षेत्र की अध्यक्ष रत्ना दत्ता, एएमसी आयुक्त डीके चकमा, शहरी विकास विभाग के सचिव अभिषेक सिंह और एएमसी के सीईओ मिहिर कांति गोप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Manik Saha , Agartala , BJP , Bharatiya Janata Party , Tripura , Chief Minister of Tripura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD