Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया रहे मुख्य अतिथि

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, (चुवाड़ी) , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 15:39 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थुलेल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर 45 लाख रुपये की राशि से पूर्ण किए गए विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण किया। इनमें 20 लाख रुपये की धनराशि से निर्मित अतिरिक्त विद्यालय भवन, 15 लाख रुपये की डिजिटल लाइब्रेरी तथा 10 लाख रुपये की राशि से किए गए ग्राम पंचायत उन्नयन कार्य शामिल हैं।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की सराहना की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार के उपरांत अब सुदृढ़ीकरण की नीति पर कार्य कर रही है। 

इसका मुख्य उद्देश्य राजकीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि सीबीएसई पैटर्न को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय ढांचे के अनुरूप विकसित कर रहा है, ताकि प्रदेश के विद्यार्थी देश की प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें और एक सशक्त व जिम्मेदार नागरिक बन सकें। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रथम चरण के तहत 100 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध किया गया है तथा इस योजना को आगे और विस्तारित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है और कुछ वर्ष पूर्व 21वें स्थान से आज पाँचवें स्थान पर पहुँचना राज्य सरकार की नीतियों और प्रयासों का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण नवाचारी कदम के रूप में भटियात विधानसभा क्षेत्र के थुलेल में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है तथा भविष्य में लगभग पाँच करोड़ रुपये से अधिक की राशि व्यय कर आधुनिक शैक्षणिक परिसर का निर्माण किया जाएगा।

कुलदीप सिंह पठानिया ने गत तीन वर्षों के दौरान भटियात विधानसभा क्षेत्र में हुए विकासात्मक कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस अवधि में बिना भेदभाव शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, विद्युत, सामाजिक सेवा तथा आधारभूत ढांचे के क्षेत्रों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

उन्होंने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 35 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रधानाचार्य अमन महाजन ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया । 

सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद्र, उपमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) पारस अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण दिवाकर सिंह पठानिया, उप पुलिस अधीक्षक शेर सिंह, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, स्थानीय पंचायत प्रधान कुलदीप कुमार कौशल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD