Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'कोई भी संदिग्ध व्हाट्सऐप नंबर पर भरोसा न करें, सतर्क रहें', कृति खरबंदा का डिजिटल अलर्ट

Kriti Kharbanda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 Dec 2025

Last updated on: Dec 30, 2025, 15:29 IST

आज के समय में सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स ने हमारे जीवन को बेहद आसान बना दिया है। दोस्तों, परिवार और सेलिब्रिटीज से जुड़ने के लिए लोग इन प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इस डिजिटल दुनिया में साइबर धोखाधड़ी का खतरा भी हमेशा मौजूद रहता है। इस कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री कृति खरबंदा ने इस खतरे के प्रति फैंस को सतर्क रहने की सलाह दी है।  

उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि उनके नाम का फर्जी व्हाट्सऐप अकाउंट बनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। कृति खरबंदा ने एक चैट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपने फैंस को चेतावनी देते हुए कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति उनके नाम का सहारा लेकर लोगों से संपर्क कर रहा है।  अभिनेत्री ने लिखा, ''यह मेरा नंबर नहीं है। 

किसी और के नाम से संपर्क करना पहचान की चोरी है। किसी भी संदिग्ध व्हाट्सऐप नंबर पर भरोसा न करें। कृपया सतर्क रहें और सावधानी बरतें।'' अभिनेत्री की यह चेतावनी ऐसे समय में सामने आई है, जब सेलिब्रिटीज और तमाम हस्तियों के नाम पर ऑनलाइन ठगी और झूठी पहचान का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। 

अक्सर ऐसे फर्जी अकाउंट्स का मकसद लोगों को गुमराह करना, निजी जानकारी हासिल करना या पैसों की ठगी करना होता है। कृति की पोस्ट पर फैंस ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर बढ़ते दुरुपयोग को लेकर चिंता जताई, तो कईयों ने ऑनलाइन ठगी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की।

कृति खरबंदा से पहले, अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने भी ऐसा ही मामला अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति उनके नाम और तस्वीरों का इस्तेमाल करके व्हाट्सएप पर उनकी नकल कर रहा है। अदिति ने अपने नोट में लिखा था, "कुछ लोगों ने मुझे बताया कि कोई व्हाट्सएप पर मेरा नाम और मेरी तस्वीरों का इस्तेमाल कर रहा है और फोटोग्राफर्स को 'फोटोशूट' के बारे में मैसेज भेज रहा है। 

मैं बताना चाहती हूं कि यह मैं नहीं हूं। मैं इस तरह संपर्क नहीं करती और मैं काम के लिए किसी निजी नंबर का इस्तेमाल नहीं करती। सब कुछ हमेशा मेरी टीम के जरिए होता है।" उन्होंने फैंस और सहयोगियों से अपील की कि इस तरह के किसी भी संदिग्ध मैसेज का जवाब न दें और इस बारे में तुरंत उनकी टीम को सूचित करें। अदिति ने समर्थन के लिए फॉलोअर्स का भी धन्यवाद किया।

 

Tags: Kriti Kharbanda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD