Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

“जो रोता है वो खोता है, जो गाता है वो पाता है”: अम्बाला में कलाकारों के बीच बोले अनिल विज

शहर के बीचों बीच ओपन एयर थियेटर बनाने की मेरी सोच सफल हो रही है, मैं चाहता था कि मेरे शहर के लोग हंसे, नाचे व गाए :अनिल विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अम्बाला , 28 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 18:45 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला में  सुभाष पार्क में गायकों व कलाकारों की प्रस्तुतियों को देखकर हर आदमी आनंदित हो रहा है, मगर सबसे ज्यादा खुशी उन्हें हो रही है क्योंकि शहर के बीचों बीच ओपन एयर थियेटर बनाने की उनकी सोच थी, वह सफल हो रही है। वह भी यही चाहते थे कि मेरे शहर के लोग हंसे, नाचे व गाए। 

हर समय रोने से कुछ नहीं मिलता। एक सिद्धांत है “जो रोता है वो खोता है, जो गाता है वो पाता है”। श्री विज आज शाम अम्बाला छावनी सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर में सदा बहार संगीत प्रेमी ग्रुप द्वारा आयोजित सुर आराधना कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि संगीत की सुर-ताल यह अपने आप में एक भाषा है, जो मन को छू जाती है, इसमें शक्ति है मन के साथ बात करने की। 

इसीलिए हमारे संगीतकारों ने सुर-ताल कर रचना की। सात सुरों में ही गीतों को गाया जाता है जो लोगों के मन को छू जाते हैं। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अच्छे गीत गाने वाले अम्बाला से मुंबई अवश्य जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी में प्रतिभा है, मगर यदि उस प्रतिभा को दिखाने का अवसर न मिले तो यह ठीक नहीं। अगर काबलियत नहीं है और मौके मिले तो वह सफल नहीं, मगर यदि काबलियत है और मौका मिले कामयाबी निश्चित है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सुभाष पार्क के ओपन एयर थियेटर की ही तरह ऐसा ही एक ओपन एयर थियेटर 2500 सीट क्षमता का शहीद स्मारक में भी बनाया है ताकि वहां पर अम्बाला छावनी ही नहीं हिंदुस्तान से कलाकार आकर अपनी प्रस्तुतियां पेश कर सके। यह बहुत बेहतरीन तरीके से उसे बनाया गया है, स्टेज के सामने झील है और झील में फव्वारे हैं, उन फव्वारों व कमल के फूल पर फिल्म दिखाई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि हमने अपने देश के सभी राज्यों को पत्र लिखा है कि वह अपने प्रदेश के स्थापना दिन को अम्बाला शहीद स्मारक में आकर मनाया करें तथा जो भोजन वो वहां खाते है वह यहां आकर खाए जिससे अम्बाला में ही सारे देश के दर्शन हो सके। अंत में मंत्री अनिल विज ने कहा कि उन्हें इस कार्यक्रम से खुशी हुई है और मेहनत कामयाब हो रही है तथा मेहनत को पत्ते और फूल लग रहे हैं।

कार्यक्रम के उपरांत ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर आयोजक सदा बाहार ग्रुप द्वारा मंत्री अनिल विज का स्वागत किया गया। इस अवसर पर पार्षद नरेश धवन, शिवाजी काकरान, श्याम सुंदर अरोड़ा, महेश अग्रवाल, अनिल बहल पप्पू, दीपक भसीन, सुमन जैन सहित अन्य मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD