Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

कांगड़ा वैली कार्निवाल की पाँचवीं संध्या पर “पहाड़ी स्टार नाइट” पर देखने को मिली संगीत और नृत्य की अनुपम छटा

कुलदीप शर्मा की नाटी की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक

Kewal Singh Pathania, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Dharamshala, Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, DC Kangra
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

धर्मशाला , 28 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 18:21 IST

कांगड़ा वैली कार्निवाल 2025 के अंतर्गत पाँचवीं संध्या को 28 दिसम्बर, शनिवार को “पहाड़ी स्टार नाइट” के रूप में अत्यंत भव्य, रंगारंग एवं पारंपरिक उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक-संस्कृति, संगीत और नृत्य की अनुपम छटा देखने को मिली, जिसने बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर उप मुख्य सचेतक, हिमाचल प्रदेश सरकार केवल सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर जिला प्रशासन एवं आयोजन समिति द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुतियों में हिमाचली लोक-संगीत एवं लोकनृत्य का शानदार संगम देखने को मिला। “नाटी किंग” कुलदीप शर्मा ने अपनी नाटी की प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 

उनकी प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उत्साह व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त राज जैरी, पूनम भारद्वाज, रमेश्वर शर्मा तथा सुनील मस्ती ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोक-संगीत की मिठास को मंच पर जीवंत किया। वहीं अनिता ठाकुर (चंबा डांस ग्रुप) द्वारा प्रस्तुत चंबा की पारंपरिक लोकनृत्य प्रस्तुति ने दर्शकों को हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत से रूबरू करवाया। 

वहीं पंकज डोगरा की हास्य प्रस्तुति ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित अत्याधुनिक ड्रोन शो दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान आधुनिक तकनीक और रोशनी के अद्भुत समन्वय से आकाश में विभिन्न संदेशात्मक एवं आकर्षक आकृतियों का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। ड्रोन शो के माध्यम से संस्कृति, एकता और विकास से जुड़े संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो उठे और लंबे समय तक तालियों की गूंज बनी रही।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि केवल सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में कहा कि कांगड़ा वैली कार्निवाल जिला कांगड़ा की लोक-संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने तथा आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय कलाकारों को मंच मिलता है, पर्यटन को बढ़ावा मिलता है तथा युवा पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भविष्य में भी इस प्रकार के सांस्कृतिक एवं नवाचार से जुड़े आयोजनों को निरंतर सहयोग प्रदान करती रहेगी। इस अवसर पर पहाड़ी परिधानों में प्रस्तुत फैशन परेड को भी दर्शकों ने खूब सराहा। पहाड़ी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा कार्निवाल की इस विशेष पांचवी संध्या पर एडीएम शिल्पी बेक्टा भी पारम्परिक परिधान में नजर आयीं, इस दौरान एडीएम ने नशा मुक्त समाज और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा, एसपी कांगड़ा अशोक रत्न, अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags: Kewal Singh Pathania , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Dharamshala , Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD