Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व में शामिल हुए नीतीश कुमार, टेका मत्था

Nitish Kumar, Patna, Bihar, Janata Dal United, Chief Minister of Bihar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 29, 2025, 09:52 IST

सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह देव के प्रकाश पर्व पर पटना साहिब गुरुद्वारा में दर्शन के लिए संगत की भीड़ उमड़ती दिखी। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर परिसर, पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पटना साहिब तख्त श्रीहरिमंदिर में मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। 

कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग हिस्सों से आए जत्थेदारों और श्री हरिमंदिर प्रबंधक कमिटी के सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री को तलवार, अंगवस्त्र, सरोपा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत जाकर वहां भी मत्था टेका और राज्य के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। 

इस अवसर पर जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार सहित अन्य व्यक्ति, वरीय अधिकारीगण, गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के सदस्यगण, सिख संगत, सेवादार एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे। 

इससे पहले बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पटना साहिब में मत्था टेकने पहुंचे और गुरु गोबिंद सिंह जी के त्याग एवं आदर्शों को याद किया। बता दें कि श्री गुरु गोबिंद सिंह देव का जन्मस्थान पटना है, जिसकी वजह से संगत की भीड़ गुरुद्वारों में देखी जा रही है। एक दिन पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व समारोह को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया था और इससे संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया था। 

उन्होंने कहा कि बिहारवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जन्म यहीं हुआ था।सीएम ने बड़ी संख्या में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा था।

 

Tags: Nitish Kumar , Patna , Bihar , Janata Dal United , Chief Minister of Bihar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD