Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

प्रकाश पर्व पर पटना साहिब में उमड़ी संगत की भीड़

राज्यपाल और भाजपा विधायक ने मत्था टेका

Arif Mohammed Khan, Governor of Bihar, BJP, Bharatiya Janata Party, Patna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 27 Dec 2025

Last updated on: Dec 27, 2025, 16:40 IST

सिक्खों के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह देव जी के प्रकाश पर्व पर पटना साहिब गुरुद्वारा में दर्शन के लिए संगत की भीड़ उमड़ती दिखी। भाजपा विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पटना साहिब में मत्था टेकने पहुंचे और गुरु गोबिंद सिंह के त्याग और आदर्शों को याद किया।

बता दें कि गुरु गोबिंद सिंह देव जी का जन्मस्थान पटना है, जिसकी वजह से संगत की भीड़ गुरुद्वारों में देखी जा रही है। मीडिया से बात करते हुए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि मैं सभी श्रद्धालुओं को अपनी श्रद्धा अर्पित करता हूं और पूरे देश को शुभकामनाएं देता हूं। 

यह अवसर हमें याद दिलाता है कि भारत महान गुरुओं के आदर्शों से प्रेरित है। उन्होंने गोबिंद सिंह देव को त्याग और सेवा का प्रतीक बताया और पूरे देश से अपील की कि सभी इन आदर्शों का ोपालन करें। वहीं पटना साहिब के भाजपा विधायक रत्नेश कुमार कुशवाहा ने कहा, "मैं 359वें गुरु पर्व के सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। 

पटना साहिब का विधायक होना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और आज पटना साहिब गुरुद्वारे में देश भर से आए श्रद्धालुओं का स्वागत किया जाएगा। मैं भी सभी का स्वागत करने के लिए यहां उपस्थित हूं।" उन्होंने आगे कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री समेत कई बड़े लोग मत्था टेकने के लिए आने वाले हैं और उसको लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है।

पटना साहिब गुरुद्वारा की महिला संगत ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि आज हमारे दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह की जयंती है। हर साल हम इस अवसर को मनाने के लिए रांची से पटना साहिब जरूर आते हैं। पूरे समुदाय के साथ गुरु पर्व मनाने के लिए यहां आना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, और हम साल भर इस दिन का बेसब्री से इंतजार करते हैं क्योंकि पटना की इसी जमीन पर हमारे गुरु का जन्म हुआ था।

एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, "गुरु गोविंद सिंह जी द्वारा किए गए बलिदान केवल अपने लोगों या अपने धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि सभी समुदायों के कल्याण के लिए थे।''

 

Tags: Arif Mohammed Khan , Governor of Bihar , BJP , Bharatiya Janata Party , Patna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD