Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘आप’ ने देश का माहौल खराब करने का काम किया : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेगूसराय , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 18:27 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज के उस पोस्ट पर तंज कसा है, जिसमें उन्होंने दिल्ली के प्रदूषण को लेकर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में सांता बना एक शख्स बेहोश हो जाता है। गिरिराज सिंह ने कहा कि आप ने किसी के धर्म का मजाक बनाया है और पूरे देश का माहौल खराब करने का काम किया है। 

बेगूसराय में मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि चाहे आम आदमी पार्टी हो या तथाकथित इंडी गठबंधन, वे देश में ऐसा माहौल बनाते हैं, जिससे लगता है कि वे भारत के नागरिक नहीं हैं, बल्कि दूसरे देश के लोग हैं जो बाहरी लोगों जैसा व्यवहार कर रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी है। जब वे दूसरी जगह सत्ता में नहीं थे, तो उन्होंने दूसरे राज्यों में खराब हवा की गुणवत्ता की शिकायत की थी, लेकिन अब जब उनकी सरकार पंजाब में है, तो उनकी आवाजें खामोश हो गई हैं। 

कल जो काम किया, तीनों नेता थे और सांता क्लॉज का रूप बनाया, बेहोश हो गए। यह किसी धर्म को अपमानित करने का काम था। देश में माहौल खराब करने का काम किया। वीर बाल दिवस पर गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 14 नवंबर को बाल दिवस मनाती थी, क्योंकि वह पूर्व पीएम का जन्मदिवस था। 

लेकिन, पीएम मोदी ने घोषणा की थी कि 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी सिर्फ सिख समुदाय के दसवें गुरु नहीं थे। बिहार को इस बात पर गर्व है कि उनका जन्म यहीं हुआ था। वीर बाल दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि उनके चार बेटों ने इस्लाम कबूल नहीं किया, मुगलों के दबाव के आगे नहीं झुके और अपनी जान दे दी।

उन्होंने कहा कि अब हम इसे गुरुद्वारों से निकालकर स्कूलों में ले जाएंगे। लोगों को साहिबजादों की उस शहादत से प्रेरणा मिले। हम चाहते हैं कि इस शहादत से हिंदू समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिले। हम लोग यह काम करेंगे। केंद्रीय मंत्री ने एक्स पोस्ट में लिखा कि वीर बाल दिवस पर श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के साहिबजादों के बलिदान को कोटि-कोटि नमन। साहिबजादों का पावन बलिदान युगों-युगों तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को प्रेरणा प्रदान करेगा।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD