Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

वीर बाल दिवस पर नितिन नबीन ने गुरुद्वारा बंगला साहिब में टेका मत्था

Nitin Nabin, BJP, Bharatiya Janata Party, Manjinder Singh Sirsa, Gurdwara Bangla Sahib
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 17:49 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने वीर बाल दिवस के मौके पर शुक्रवार को गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका। उनके साथ दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा मौजूद रहे। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका है। 

पूरे देश में 10वें पातशाह गुरु गोबिंद सिंह जी के महान शहजादों (चार पुत्रों) को समर्पित 'वीर बल दिवस' मनाया जा रहा है। ऐसे में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन भी गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में नतमस्तक होने और अपने भाव यहां समर्पित करने आए। मनजिंदर सिंह सिरसा ने यह भी जानकारी दी कि दिल्ली सरकार शुक्रवार को जगह-जगह साहिबजादों को समर्पित समागम का आयोजन करेगी।

इसी बीच, दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रदूषण की स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली का मौसम आने वाले समय में फिर खराब होगा, क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ का असर दिल्ली में शनिवार के बाद फिर दिखाई देगा। मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार धुंध बहुत आने की आशंका है। 

पिछले सालों के आंकड़ों के अनुसार भी दिल्ली का मौसम खराब होने की आशंका है। उन्होंने कहा, "मैं दिल्ली के लोगों से आग्रह करूंगा कि चाहें ग्रैप-4 हटा दिया गया हो, लेकिन कई चीजों पर हम सभी को मिलकर काम करना होगा।" वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद खान के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में दर्ज एफआईआर के मुद्दे पर जवाब दिया। 

उन्होंने कहा, "किसी भी धर्म के प्रतीक चिन्हों का यदि आप मजाक उड़ाते हैं, धार्मिक उन्माद बढ़ाने की कोशिश करते हैं तो आपको उसका परिणाम भी भुगतना होगा।" उन्होंने कहा कि राजनीति से जुड़े सभी लोगों को एक मर्यादा का पालन करना होता है। इन नेताओं के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। आगे कानून अपना काम करेगा, लेकिन मुझे लगता है कि ऐसी बचकानी चीजों से बचा जाना चाहिए।

 

Tags: Nitin Nabin , BJP , Bharatiya Janata Party , Manjinder Singh Sirsa , Gurdwara Bangla Sahib

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD