Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रही है सरकार, 10 आधुनिक अस्पताल जनता को किए समर्पित : नायब सिंह सैनी

पहले की सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की और न ही सुविधाएं बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया : नायब सिंह सैनी

Nayab Singh Saini, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, Haryana Chief Minister, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Haryana Vidhan Sabha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 16:19 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  प्रदेश में नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। इसी दिशा में हर जिला स्तर पर सभी प्रकार की सुविधाओं से सुसज्जित एक अस्पताल विकसित किया जा रहा है। अब तक 10 अस्पताल जनता को समर्पित किए जा चुके हैं। इनमें सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई व लैबोरेट्री सहित सभी सुविधाएं मिल रही हैं। अन्य 22 अस्पतालों पर कार्य चल रहा है।

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान प्रश्न काल में विधायक श्री मामन खान द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पहले की सरकार ने कभी प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं की और न ही सुविधाएं बढ़ाने की तरफ ध्यान दिया। उन्होंने कभी विचार ही नहीं किया कि कैसे स्वास्थ्य सुविधाएं और बेहतर की जा सकती हैं। 

उस समय नागरिकों को प्राइवेट सेक्टर पर छोड़ दिया गया और किस प्रकार से लोगों का शोषण होता था, यह सब जानते हैं। वर्ष 2014 से पहले प्रदेश में हर वर्ष केवल 4 स्पेशलिस्ट डॉक्टर ही मिलते थे, जबकि आज यह संख्या लगभग 200 तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, वर्ष 2014 में एमबीबीएस सीटों की संख्या केवल 700 होती थी, जबकि आज राज्य सरकार के प्रयासों से एमबीबीएस सीटों की संख्या लगभग 2500 से अधिक हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के प्रयासों से आज सरकारी अस्पतालों में मरीजों को दवाइयां भी मिल रही है और हर प्रकार की टेस्ट की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। इसके अलावा, स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करते हुए राज्य सरकार ने अनेक कदम उठाए हैं। 30 बैड के अस्पताल को 50 बैड, 50 बैड के अस्पताल को 100 बैड, 100 बैड के अस्पताल को 200 बैड और 200 बैड के अस्पतालों को 400 बेड में अपग्रेड किया गया है। साथ ही, प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या भी बढ़ाई है। साथ ही, अस्पतालों में इलाज के साथ — साथ स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

Tags: Nayab Singh Saini , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , Haryana Chief Minister , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD