Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी

 

'धुरंधर' के 'फस्ला' का बढ़ रहा क्रेज, अब टॉप ट्रेंडिंग चार्ट्स में आ रहे अरबी हिप‑हॉप ट्रैक

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Dhurandhar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 13:40 IST

आदित्य धर के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखेर रही है, फिल्म की कहानी से ज्यादा क्रेज एक किरदार और उससे जुड़े गाने का लोगों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। यह गाना अभिनेता अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत की एंट्री और बैकग्राउंड में बज रहा अरबी ट्रैक 'फस्ला' है। 

एक तरफ जहां थिएटर में इस गाने को सुनकर लोग झूम रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यह रील के लिए ट्रेंड कर रहा है। यह गाना टॉप ट्रेंडिंग चार्ट्स में बना हुआ है। बहरीन के रैपर फ्लिपराची ने इसे तैयार किया है और डीजे आउटलॉ ने इसे कंपोज किया। इस गाने की खासियत इसकी तेज बीट्स, शानदार रैप और धमाकेदार स्टाइल है, जिसे सुनते ही लोग नाचने लगते हैं। 

सोशल मीडिया पर यह गाना धूम मचा रहा है। लोग इस गाने पर रील बना रहे हैं, स्टेप्स सीख रहे हैं और इसे हर जगह शेयर कर रहे हैं। इस अरबी सॉन्ग को सुनने के बाद फैंस अब दूसरे अरबी गानों को इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं। कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें अब लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

1. 'यामा'- इस गाने को बेल्जियन-मोरोक्को के आर्टिस्ट डिस्टिंक्ट ने बनाया है। इसमें फ्रेंच, अंग्रेजी और मोरोक्कन अरबी का फ्यूजन है। यामा गाने की धुन बेहद मजेदार है। यह गाना 'फस्ला' की तरह आपको झूमने पर मजबूर कर देगा।

2. 'हयाला मिन याना'- फ्लिपराची का यह दूसरा गाना 'फस्ला' के फैंस के लिए परफेक्ट है। इसमें वही रैप स्टाइल है और बीट्स की भरमार है। गाने के हुक्स और बीट्स इतने कैची हैं कि एक बार सुनने के बाद आप इसे बार-बार सुनते रहेंगे।

3. 'टोब टोब'- यह गाना पारंपरिक खाड़ी देशों की धुनों और आधुनिक बीट्स का मिक्स है। यह गाना पुराने समय की याद दिलाता है, लेकिन इसके बीट्स डांस करने पर मजबूर करते है।

4. 'एम जजाक यम्मा'- फिलिस्तीनी रैप ग्रुप का यह गाना ह्यूमर और मजाक के साथ सामाजिक मुद्दों को छूता है। इसमें पारंपरिक धुनें और हिप‑हॉप का कमाल है। यह 'फस्ला' की तरह कैची है, जिसे सुनते ही आपका मूड फ्रेश हो जाएगा।

5. 'फिश मसारी'- फिलिस्तीनी सिंगर लीना मकूल का यह गाना झूमने पर मजबूर करता है। इसके बीट्स और वोकल्स एनर्जी से भरपूर हैं। 'फस्ला' की तरह, इसे सुनते ही आप खुद को डांस फ्लोर पर महसूस करेंगे।

6. 'अहला लेला'- यह गाना पुराने अरबी क्लासिक को डांस‑बीट्स के साथ रीमिक्स करके तैयार किया गया है। इसमें एनर्जी, शानदार हुक्स और पार्टी मूड 'फस्ला' की याद दिलाते हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Dhurandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD