Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी स्कूल के 882 स्टूडेंट्स ने नीट-यूजी पास किया, 2 साल में 100% की बढ़ोतरी : हरजोत सिंह बैंस अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तलवाड़ा में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या में लिया हिस्सा मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

 

सिंहावलोकन 2025 : टेबल टेनिस में युवाओं ने जगाई बेहतर भविष्य की उम्मीद

Sports News, Tennis, Table Tennis
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 26, 2025, 13:18 IST

टेबल टेनिस भारत में अभी भी एक उभरता हुआ खेल है और इसे अपने उत्कर्ष पर पहुंचना बाकी है। साल 2025 में भारत को इस खेल में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बड़ी सफलता नहीं मिली, लेकिन युवा खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सुनहरे भविष्य की उम्मीद जरूर जगाई। भारतीय दिग्गज अचंता शरत कमल ने मार्च में चेन्नई में डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर के दौरान प्रोफेशनल करियर से संन्यास ले लिया। 

भारतीय टेबल टेनिस के लिए यह निराशाजनक था, लेकिन नई पीढ़ी ने उम्मीद जगाई और जूनियर और युवा वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। कई पदक डब्ल्यूटीटी में भारत को मिले। एशियन यूथ टेबल टेनिस चैंपियनशिप में अंडर-15 में महिला एकल में स्वर्ण पदक जीतकर दिव्यांशी भौमिक ने इतिहास रचा। 36 साल बाद किसी भारतीय ने यह खिताब जीता। 

भारतीय अंडर-19 पुरुष टीम ने विश्व युवा चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। फाइनल में भारतीय टीम को जापान से हारना पड़ा था। भारतीय पुरुष टीम का यह पहला पदक था। अनकुर भट्टाचार्जी ने यूरोप यूथ स्मैश में अंडर-19 पुरुष एकल में रजत पदक जीता। सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में मनुष शाह ने पुरुष एकल और दिया चितले ने महिला एकल का खिताब जीता। 

मनुष शाह और दिया चितले ने डब्ल्यूटीटी कंटेंडर ट्यूनिस में मिश्रित डबल का खिताब जीता। साथियान ज्ञानसेकरन और आकाश पाल ने डबल्यूटीटी कंटेंडर लागोस में पुरुष डबल्स का खिताब जीता। भारतीय टेबल टेनिस टीम का प्रदर्शन 2025 में बेशक उल्लेखनीय न रहा हो, लेकिन युवा खिलाड़ी जीत की प्रक्रिया से जरूर गुजर रहे हैं। 

भारतीय टीम की रैंकिंग भी पहले की अपेक्षा सुधरी है। पुरुष टीम विश्व में 12वें स्थान पर पहुंची है, जबकि महिला टीम नौवें नंबर पर है। माना जाता है कि अगर कोई टीम अपनी स्पर्धा में कोई बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीत ले, उसके बाद से उसके प्रदर्शन में बदलाव आ जाता है और टीम को जीत की आदत लग जाती है। भारतीय युवा टेबल टेनिस खिलाड़ियों ने उम्मीद जगाई है कि भविष्य में देश बड़े मंचों पर बड़ी सफलता अर्जित करेगा। 

 

Tags: Sports News , Tennis , Table Tennis

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD