Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने उच्च विद्यालय ढलोग के मेधावी विद्यार्थी किए पुरस्कृत

40 लाख 53 हजार की धनराशि से नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा, (बनीखेत) , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 16:35 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज राजकीय उच्च विद्यालय ढलोग का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान 40 लाख 53 हजार की धनराशि से विद्यालय के नवनिर्मित अतिरिक्त भवन का लोकार्पण भी किया। 

उन्होंने वर्षभर शिक्षा के साथ-साथ बहुआयामी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान विद्यार्थियों द्वारा अर्जित उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल, सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार निरंतर आवश्यक कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल एवं पारदर्शी नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए हैं। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में लिए गए अभूतपूर्व निर्णयों का ही परिणाम है कि वर्तमान में प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में 21वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुँचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने निराश्रित बच्चों के अभिभावक की भूमिका निभाते हुए सामाजिक कल्याण के प्रति अपनी गहरी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रस्तुत किया है। 

इस पहल के माध्यम से प्रदेश के लगभग 6 हजार निराश्रित बच्चों को न केवल आर्थिक सहायता बल्कि संरक्षण, शिक्षा एवं बेहतर भविष्य का सहारा भी प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब सरकार ने इस प्रकार से निराश्रित बच्चों के समग्र विकास की जिम्मेदारी स्वयं वहन की है।

कुलदीप सिंह पठानिया ने अपने संबोधन में भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सड़क निर्माण को दी गई विशेष प्राथमिकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र के सभी गांवों को सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए विभागीय औपचारिकताओं को पूर्ण किया जा रहा है। 

उन्होंने यह भी कहा कि भटियात के विकास में संरचनात्मक संसाधनों को सुदृढ़ करने में कांग्रेस सरकारों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन द्वारा रखी गई मांग के अनुरूप बाउंड्री वॉल, तथा खेल मैदान के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की। 

विधानसभा अध्यक्ष ने इससे पहले समारोह का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति एवं स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए 21 हजार रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।

उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं का भी समाधान किया। वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी तथा हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।  क्लस्टर प्रधानाचार्य प्रीतम सिंह ठाकुर ने विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश शर्मा,  उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक अनिल भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक रंजन शर्मा , वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, उपनिदेशक स्कूल शिक्षा गुणवत्ता भाग सिंह, प्रारम्भिक बलवीर सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, स्थानीय पंचायत प्रधान सुदेश कुमारी सहित पंचायत प्रतिनिधि, स्कूल के विद्यार्थी एवं उनके अभिभावक तथा स्थानीय गणमान्य लोग इस अवसर पर उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD