Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सेक्टर 76 से 80 के अलॉटियों से ₹3,164 प्रति वर्ग मीटर की अतिरिक्त राशि मांगना GMADA की मनमानी – बलबीर सिद्धू

कहा, हल्का विधायक ने इस मुद्दे पर लगातार लोगों को गुमराह किया

Balbir Singh Sidhu, Punjab Pradesh Congress Committee, Congress, Punjab Congress
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 25 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 15:39 IST

सीनियर कांग्रेस नेता और पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने GMADA द्वारा मोहाली के सेक्टर 76 से 80 के अलॉटियों को ₹3,164 प्रति वर्ग मीटर की बढ़ी हुई कीमत जमा कराने के लिए भेजे गए नोटिसों की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस फैसले को मनमाना, अनुचित और बेबुनियाद करार दिया।

सिद्धू ने कहा कि सेक्टर 76–80 में विभिन्न श्रेणियों के प्लॉट वर्ष 2000 में ₹3,300 से ₹3,350 प्रति वर्ग गज की दर से अलॉट किए गए थे और इनका कब्ज़ा वर्ष 2002 में दिया जाना था। लेकिन GMADA की गलती और उसके चलते हुई कानूनी कार्रवाई के कारण कब्ज़ा 2013 से 2019 के बीच दिया गया। 

उन्होंने कहा कि GMADA द्वारा माननीय सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2013 के फैसले का हवाला देकर करीब 10 साल बाद, वर्ष 2023 में बढ़ी हुई कीमत के साथ ब्याज वसूलने का निर्णय किसी भी तरह से जायज़ नहीं ठहराया जा सकता। सिद्धू ने आगे कहा कि करीब 12 से 15 साल की देरी से प्लॉट मिलने के कारण निर्माण लागत कई गुना बढ़ चुकी थी, जिसका खामियाज़ा अलॉटी पहले ही GMADA की गलती की वजह से भुगत चुके हैं। 

अब बढ़ी हुई कीमत के साथ ब्याज और जुर्माना वसूलने का यह तानाशाही फैसला अलॉटियों पर दोहरी मार के समान है। पूर्व मंत्री ने इस गंभीर मामले पर क्षेत्र के विधायक कुलवंत सिंह पर बार-बार लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कल अख़बारों में प्रकाशित विज्ञापनों के जरिए कुछ समय पहले इस बढ़ोतरी में से ₹839 प्रति वर्ग मीटर घटाने के दावे की सच्चाई अब सामने आ गई है। 

उन्होंने कहा कि विधायक अभी भी यह कहकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं कि अख़बारों में प्रकाशित नोटिस केवल आवासीय पते की पुष्टि के लिए थे, जबकि इन नोटिसों में साफ़ और स्पष्ट शब्दों में ₹3,164 प्रति वर्ग मीटर की बढ़ी हुई कीमत की वसूली का उल्लेख किया गया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि विधायक कुलवंत सिंह द्वारा GMADA के ₹839 प्रति वर्ग मीटर की रियायत देने के फैसले को अगली पंजाब कैबिनेट बैठक में मंज़ूरी मिलने के दावे का प्रचार महज़ लोगों को बहलाने के लिए दी जा रही “झूठी तसल्ली” से ज़्यादा कुछ नहीं है। 

उन्होंने सवाल उठाया कि 15 अक्टूबर 2025 को GMADA द्वारा यह फैसला लिए जाने के बाद पंजाब कैबिनेट की कितनी बैठकें हो चुकी हैं और उन बैठकों में अब तक इस फैसले को मंज़ूरी क्यों नहीं मिली।

 

Tags: Balbir Singh Sidhu , Punjab Pradesh Congress Committee , Congress , Punjab Congress

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD