Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान

 

खेल रत्न पुरस्कार के लिए हार्दिक सिंह नॉमिनेट,

अर्जुन अवॉर्ड को लेकर 24 खिलाड़ियों की सिफारिश

Sports News, Hockey, Hockey Player, Hardik Singh, Major Dhyan Chand Khel Ratna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:51 IST

टोक्यो और पेरिस ओलंपिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम को ब्रॉन्ज मेडल जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले हार्दिक सिंह को 'मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार' के लिए नॉमिनेट किया गया है। चयन समिति ने 'अर्जुन अवॉर्ड' के लिए 24 खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की है। इनमें आरती पाल भी शामिल हैं, जो इस सम्मान के लिए सिफारिश पाने वाली पहली योगासन एथलीट बन गई हैं। 

बुधवार को युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से गठित समिति ने नई दिल्ली में बैठक की। इस समिति ने 27 वर्षीय मिडफील्डर हार्दिक को पिछले दो वर्षों में भारतीय हॉकी टीम में उनके योगदान के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है। हार्दिक सिंह 2023 में एशियन गेम्स और राजगीर में एशिया कप 2025 में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे हैं। 

पंजाब के खुसरोपुर में जन्मे हार्दिक ने अब तक राष्ट्रीय टीम के साथ 166 मैच खेले हैं। अब तक छह हॉकी खिलाड़ियों को खेल रत्न से सम्मानित किया गया है। इनमें धनराज पिल्लै (1999-2000), सरदार सिंह (2017), रानी रामपाल (2020), पीआर श्रीजेश (2021), मनप्रीत सिंह (2021), और हरमनप्रीत सिंह (2024) का नाम शामिल है।

आरती योगासन में मौजूदा नेशनल और एशियन चैंपियन हैं, जिसे अगले साल जापान में होने वाले एशियन गेम्स में एक प्रदर्शनी खेल के तौर पर शामिल किया जाएगा। राइफल शूटर मेहुली घोष, जिमनास्ट प्रणति नायक, और भारत की टॉप रैंक वाली महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद के नाम भी सिफारिशों में शामिल हैं। 

इनके अलावा, पोलो स्टार पद्मनाभ सिंह के साथ-साथ सोनम मलिक (कुश्ती), सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), ओलंपियन रोवर अरविंद सिंह, और एकता भयान (पैरा-एथलेटिक्स) के नाम की भी सिफारिश की गई है। कमेटी ने द्रोणाचार्य अवॉर्ड और ध्यानचंद लाइफटाइम अवॉर्ड के लिए किसी नाम का सुझाव नहीं दिया।

सिफारिशें:

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड: हार्दिक सिंह (हॉकी)

अर्जुन अवॉर्ड: तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), प्रियंका (एथलेटिक्स), नरेंद्र (बॉक्सिंग), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (डेफ शूटिंग), प्रणति नायक (जिमनास्टिक्स), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), निर्मला भाटी (खो-खो), रुद्रांश खंडेलवाल (पैरा-शूटिंग), एकता भयान (पैरा-एथलेटिक्स), पद्मनाभ सिंह (पोलो), अरविंद सिंह (रोइंग), अखिल श्योराण (शूटिंग), मेहुली घोष (शूटिंग), सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस), सोनम मलिक (कुश्ती), आरती पाल (योगासन), त्रिशा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), लालरेमसियामी (हॉकी), मोहम्मद अफसल (एथलेटिक्स), पूजा (कबड्डी)।

 

Tags: Sports News , Hockey , Hockey Player , Hardik Singh , Major Dhyan Chand Khel Ratna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD