Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

वायुसेना प्रमुख मिस्र के आधिकारिक दौरे पर, दोनों सेनाओं के बीच सहयोग को मजबूती

Military, Indian Air Force, Chief of the Air Staff, Air Chief Marshal AP Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 13:41 IST

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह मिस्र के आधिकारिक दौरे पर हैं। वह यहां मिस्र की वायुसेना के कमांडर अब्देल रहमान सकर के निमंत्रण पर पहुंचे हैं। यह दौरा भारत और मिस्र की वायु सेनाओं के बीच आपसी सहयोग, रणनीतिक साझेदारी और सैन्य क्षमताओं के आदान-प्रदान को और मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

अपने इस आधिकारिक मिस्र दौरे के पहले दिन एयर चीफ मार्शल सिंह को मिस्र की वायुसेना की संचालन क्षमताओं, मौजूदा मिशनों तथा रणनीतिक तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उन्हें मिस्र के एयर डिफेन्स और ऑपरेशनल स्ट्रक्चर से जुड़े कई महत्त्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी भी दी गई। 

इसके बाद उन्होंने काहिरा के समीप स्थित बेरिघाट एयर बेस का दौरा किया। यहां भारतीय वायुसेना प्रमुख ने मिस्र की वायुसेना के पायलटों, तकनीशियनों और कमांड टीम से बातचीत की तथा संयुक्त अभ्यासों और प्रशिक्षण सहयोग पर चर्चा की। यहां दोनों सेनाओं, यानी भारतीय व मिस्र की सेना के बीच इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ाने और भविष्य में और अधिक संयुक्त अभ्यास आयोजित करने पर भी जोर दिया गया। 

अपने कार्यक्रम के अंतर्गत एयर चीफ मार्शल सिंह ने काहिरा स्थित हेलिओपोलिस वॉर मेमोरियल पर पुष्पांजलि अर्पित की और प्रथम विश्व युद्ध के दौरान शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। यह स्मारक उन भारतीय जवानों की वीरता और बलिदान की याद दिलाता है जो मिस्र और मध्य-पूर्व के मोर्चों पर लड़ते हुए शहीद हुए थे। 

दौरे के पहले दिन हुए स्टाफ टॉक्स में परिचालन सहयोग, प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी सहयोग, रक्षा उत्पादन तथा भविष्य के रणनीतिक आदान-प्रदान से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने रक्षा संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की प्रतिबद्धता दोहराई। गौरतलब है कि इस साल बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास ‘ब्राइट स्टार’ में मिस्र और अमेरिका के साथ मिलकर 700 से अधिक भारतीय सैन्यकर्मी युद्धाभ्यास कर चुके हैं।

थलसेना, नौसेना और वायुसेना द्वारा इस अभ्यास में लाइव फायरिंग व कमांड पोस्ट अभ्यास किया गया था। ‘ब्राइट स्टार 2025’ में भारतीय सशस्त्र बलों एवं मुख्यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के 700 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा लिया था। इस अभ्यास के दौरान विभिन्न सैन्य गतिविधियां आयोजित की गई थीं।

‘ब्राइट स्टार’ बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है, जिसे मिस्र और अमेरिका के संयुक्त तत्वावधान में 1980 से आयोजित किया जा रहा है। यह क्षेत्र के सबसे बड़े त्रि-सेवा बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों में से एक है। यह अभ्यास हर दो वर्ष में आयोजित होता है। पिछला संस्करण वर्ष 2023 में हुआ था, जिसमें भारत समेत कई देशों की सेनाओं ने भाग लिया था।

 

Tags: Military , Indian Air Force , Chief of the Air Staff , Air Chief Marshal AP Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD