Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कुलदीप सिंह पठानिया ने धामोई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास

भटियात विधानसभा क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं पर 140 करोड़ रुपये व्यय

Kuldeep Singh Pathania, Speaker of Himachal Pradesh, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा (बनीखेत) , 24 Dec 2025

Last updated on: Dec 25, 2025, 11:57 IST

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत टप्पर में धामोई संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। विधानसभा अध्यक्ष ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि धामोई संपर्क मार्ग के निर्माण पर लगभग 90 लाख रुपये की धनराशि व्यय होगी। 

सड़क के निर्माण होने से धामोई एवं आस-पास के गांव के लोगों को सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा तथा निर्माण कार्यों के द्वितीय चरण में धामोई सड़क को नगाली संपर्क मार्ग से जोड़ा जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को जून 2026 तक सड़क निर्माण कार्यों को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 

विधानसभा अध्यक्ष ने साथ में यह भी कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में 3 वर्षों के दौरान 140 करोड़ की धनराशि व्यय कर 50 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया। इसी समय अवधि के भीतर लगभग 30 किलोमीटर सड़क मार्ग का उन्नयन कार्य भी पूर्ण किया गया है। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि वर्तमान में लोक निर्माण विभाग द्वारा 130 करोड़ रूपयों से अधिक की राशि वाली परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने स्थानीय लोगों की मांग पर कनियाडका -धामोई संपर्क मार्ग के उन्नयन कार्यों को लेकर 50 लाख की धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा की। 

साथ में उन्होंने इस क्षेत्र की क्षतिग्रस्त पेयजल योजनाओं के पुनर्निर्माण कार्यों को लेकर भी 50 लाख उपलब्ध कराने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया।

उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक (एसडीएम) अनिल भारद्वाज, उप पुलिस अधीक्षक मयंक शर्मा, वन मंडल अधिकारी रजनीश कुमार, खंड विकास अधिकारी अनिल गुराडा, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, स्थानीय पंचायत प्रधान संजीव कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Tags: Kuldeep Singh Pathania , Speaker of Himachal Pradesh , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD