Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

'केसरी चैप्टर 2' में अनन्या पांडे की एक्टिंग के कायल हुए अमिताभ बच्चन, 'केबीसी' में तारीफों के बांधे पुल

Amitabh Bachchan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Big B
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:13 IST

बॉलीवुड में किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री के लिए किसी दिग्गज कलाकार की सराहना मिलना सपने जैसा होता है। इससे उन्हें आगे बढ़ने का हौसला मिलता है। मंगलवार को अभिनेत्री अनन्या पांडे ने अपने जीवन के ऐसे ही यादगार पलों के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के मंच का है, इसमें शो के होस्ट और बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं।  

वीडियो में अमिताभ बच्चन ने अनन्या की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''फिल्म में कई बड़े और मशहूर कलाकार थे, जिन्होंने बेहतरीन काम किया, लेकिन उन सब के बीच अनन्या ने अपने किरदार को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया। उनके डायलॉग सीमित थे, लेकिन उन्होंने अपनी आंखों और भाव के जरिए अपने किरदार को जीवंत बना दिया।''

अमिताभ बच्चन ने कहा, ''किसी भी सीन का असली महत्व तब आता है जब दर्शक उसे महसूस कर सकें। अभिनय सिर्फ डायलॉग बोलने तक सीमित नहीं होता। शूटिंग के समय, एक अभिनेता को पूरी तरह सीन में डूब जाना चाहिए, ताकि वह परिस्थितियों और भावनाओं को वास्तविक रूप में दर्शकों तक पहुंचा सके।'' अमिताभ के अनुसार, ''यह बहुत बड़ी चुनौती होती है और इसी तरह के अभिनय से ही कोई कलाकार 'लीजेंडरी' बनता है। 

फिल्म में अनन्या की एक्टिंग से साफ था कि उन्होंने इस चुनौती को अच्छे तरीके से निभाया।'' अनन्या ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "यह मेरे करियर का सबसे बड़ा पल है। मुझे अमिताभ बच्चन के शब्द हमेशा याद रहेंगे। मेरे लिए यह अनुभव किसी पुरस्कार या फिल्म की सफलता से भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।" इस एपिसोड में अनन्या पांडे ने बिग बी को जेन-जी द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले शब्दों को भी सिखाया।

अनन्या 'ओओटीडी', 'ड्रिप' और 'नौ कैप' जैसे शब्दों का इस्तेमाल करती हैं, जिन्हें सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़े हैरान और उत्सुक दिखाई देते हैं। जब अनन्या उन्हें 'ड्रिप' कहती हैं, तो अमिताभ बच्चन मजाक में कहते हैं कि उनके लिए ड्रिप का मतलब छत से टपकता पानी होता है। इस जवाब पर पूरा स्टूडियो हंसी से गूंज उठता है। अनन्या फिर इन शब्दों को समझाती हैं कि 'ड्रिप' का मतलब स्टाइलिश और कूल होना होता है। वहीं, 'नो कैप' का अर्थ बिल्कुल सच है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

 

Tags: Amitabh Bachchan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Big B

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD