Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

सोनम बाजवा ने बताई 'बॉर्डर 2' में शामिल होने की कहानी, बचपन की यादों से जुड़ा सपना हुआ पूरा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Sonam Bajwa, Diljit Dosanjh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 17:12 IST

बॉलीवुड में जब भी देशभक्ति और युद्ध पर बनी फिल्मों की बात होती है, तो 1997 में आई जेपी. दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' का नाम सबसे पहले लिया जाता है। यह फिल्म सिर्फ एक कहानी नहीं थी, बल्कि उस दौर के लाखों लोगों की भावनाओं से जुड़ी हुई थी। आज भी यह फिल्म टीवी पर आते ही लोगों को स्क्रीन से बांध लेती है। अब जब इस फिल्म का सीक्वल यानी 'बॉर्डर 2' आ रहा है, तो दर्शकों की उम्मीदें पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गई हैं।  

इसी फिल्म से जुड़ने को लेकर अभिनेत्री सोनम बाजवा ने आईएएनएस से खास बात की और अपनी खुशी साझा की। सोनम बाजवा 'बॉर्डर 2' में अभिनेता दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आने वाली हैं। आईएएनएस से बात करते हुए सोनम बाजवा ने बताया कि उनके लिए यह फिल्म सिर्फ एक नया प्रोजेक्ट नहीं है, बल्कि बचपन की यादों से जुड़ा एक खास अनुभव है।

 'बॉर्डर' उनके दिल के बेहद करीब रही है और उसी फिल्म के सीक्वल का हिस्सा बनना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। सोनम ने कहा, ''मैंने बचपन में 'बॉर्डर' फिल्म न जाने कितनी बार टीवी पर देखी होगी। यह फिल्म मेरे लिए सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि देशभक्ति, भावनाओं और बलिदान की सीख देने वाली कहानी है। इस फिल्म से मेरी कई प्यारी यादें जुड़ी हुई हैं और इसलिए 'बॉर्डर 2' का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व और खुशी का पल है।''

उन्होंने इंटरव्यू में आगे बताया कि उन्हें 'बॉर्डर 2' में काम करने का मौका कैसे मिला। सोनम ने कहा, "फिल्म के निर्देशक अनुराग सिंह ने खुद मुझसे संपर्क किया था। इससे पहले मैंने अनुराग सिंह के साथ 2017 में आई पंजाबी फिल्म 'सुपर सिंह' में काम किया था। हमारे बीच पहले से ही अच्छा प्रोफेशनल रिश्ता रहा है, जिसकी वजह से यह सहयोग और भी सहज हो गया।"

इस बातचीत में सोनम ने एक और दिलचस्प बात साझा की। उन्होंने बताया कि 'सुपर सिंह' और 'बॉर्डर 2' दोनों फिल्मों में एक समान चीज है, और वह है दिलजीत दोसांझ। सोनम ने कहा, "अनुराग सिंह और दिलजीत के साथ काम करना हमेशा खास रहा है। पंजाब से जुड़ी इन फिल्मों ने हमारे आपसी रिश्ते को और मजबूत किया है, और यही वजह है कि मैं इस टीम के साथ फिर से काम करने को लेकर काफी उत्साहित थी।"

फिल्म में अपने किरदार को लेकर सोनम ने बताया, ''मैं मंजीत नाम की एक पंजाबी लड़की की भूमिका निभा रही हूं। मेरा किरदार अंबाला से ताल्लुक रखता है और मेरी शादी दिलजीत दोसांझ के निभाए गए किरदार फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह से होती है। यह किरदार भावनात्मक रूप से काफी गहरा है और कहानी में इसकी अहम भूमिका है।''

अभिनेत्री ने कहा, ''निर्देशक अनुराग सिंह ने मुझसे कहा था कि मंजीत के किरदार के लिए सबसे पहले उन्हें मेरा ही नाम दिमाग में आया था। यह बात मेरे लिए सच में बहुत मायने रखती है। जैसे ही मुझे पता चला कि 'बॉर्डर 2' पर काम शुरू होने वाला है, उसी पल से यह फिल्म मेरे लिए एक ड्रीम प्रोजेक्ट बन गई थी। ऐसे ऐतिहासिक और भावनात्मक प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना हर कलाकार के लिए खास होता है।'' 'बॉर्डर 2' फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Sonam Bajwa , Diljit Dosanjh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD