Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

संबलपुर के मारवाड़ महोत्सव में दिखाई दिया तीन राज्यों का सांस्कृतिक संगम, राष्ट्रीय एकता को दिया बढ़ावा

Bhajan Lal Sharma, BhajanLal Sharma, BJP, Rajasthan, Bharatiya Janata Party, Chief Minister Of Rajasthan, Jaipur, Om Birla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

संबलपुर , 23 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 16:27 IST

ओडिशा के संबलपुर में 12 साल बाद मारवाड़ महोत्सव का आयोजन किया गया। 18 से 22 दिसंबर तक हीराकुड के लारपंक में आयोजित इस भव्य आयोजन में संस्कृति, परंपरा और विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस पांच दिवसीय उत्सव में ओडिशा, राजस्थान और हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर और परंपराओं का संगम देखने को मिला। 

"एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के तहत आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य सांस्कृतिक और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम को मारवाड़ी युवा मंच, खेतराजपुर शाखा और राजस्थान फाउंडेशन ओडिशा ने मिलकर आयोजित किया था। महोत्सव में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के पंचायती राज मंत्री रवि नाइक और संबलपुर के विधायक जयनारायण मिश्रा जैसे प्रमुख गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" का दृष्टिकोण इस महोत्सव में साफ झलक रहा था। उन्होंने ओडिशा और राजस्थान के रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने के लिए संबलपुर में निवेश की संभावनाओं पर बात की। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि उन्हें संबलपुर में रहते हुए ऐसा महसूस नहीं हुआ कि वे राजस्थान से दूर हैं, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में राजस्थानी समुदाय के लोग रहते हैं। 

उन्होंने इस उत्सव को ओडिशा की समृद्ध कला और राजस्थान की सांस्कृतिक धरोहर का शानदार मिश्रण बताया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ओडिशा को पवित्र भूमि बताते हुए कहा कि यहां की सांस्कृतिक धारा देशभर में व्यापक रूप से अपनाई जाती है। उन्होंने इस महोत्सव को ओडिशा और राजस्थान के बीच सांस्कृतिक संवाद को मजबूत करने का बेहतरीन अवसर बताया।

इस महोत्सव ने न केवल तीन राज्यों की सांस्कृतिक विविधताओं को प्रदर्शित किया, बल्कि यह साबित किया कि भारत की विविधता में एकता की शक्ति निहित है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "संबलपुर, ओड़िशा में मारवाड़ महोत्सव को संबोधित किया। ओडिशा और राजस्थान के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंधों की यह जीवंत परंपरा 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को मजबूती प्रदान करती है। 

मारवाड़ी समाज ने अपनी मेहनत और लगन से विशिष्ट पहचान बनाई है। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिरला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि गण सहित सम्मानित विशाल संख्या में मारवाड़ी समाज के बंधु-भगिनी उपस्थित रहे। आप सभी को इस शानदार आयोजन के लिए बधाई।"

 

Tags: Bhajan Lal Sharma , BhajanLal Sharma , BJP , Rajasthan , Bharatiya Janata Party , Chief Minister Of Rajasthan , Jaipur , Om Birla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD