Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रोहित ठाकुर ने शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली की समीक्षा की

Rohit Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 24, 2025, 11:22 IST

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा सुनिश्चित करने, प्रशासनिक कामकाज को सुव्यवस्थित करने तथा राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई पाठ्यक्रम आधारित शिक्षा का विस्तार राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार सीबीएसई स्कूलों के माध्यम से गुणवत्तायुक्त और समान शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षा विभाग द्वारा सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है, जिसे जल्द ही प्रदेश मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा अगले शैक्षणिक सत्र से 100 नए सीबीएसई स्कूल खोलने की योजना है, जिनमें से 94 स्कूलों के लिए मान्यता पहले ही मिल चुकी है, जबकि शेष को इस महीने के अंत तक मान्यता मिल जाएगी। सीबीएसई शिक्षकों के लिए अलग सब-केडर बनाया जाएगा।

शिक्षा मंत्री ने 1427 जॉब ट्रेनी पदों के लिए लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट (एलडीआर) टेस्ट 2025दृ26 की समीक्षा की और अधिकारियों को इसे समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। यह एलडीआर परीक्षा 22 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण प्रगति की भी समीक्षा की। यह स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विद्यार्थियों के समग्र और भविष्योन्मुख विकास के दृष्टिगत स्थापित किए जा रहे है। इन स्कूलों की स्थापना के लिए प्रदेश में 42 चिन्हित स्थानों के लिए 94.46 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। 

इन स्कूलों में आधुनिक शैक्षणिक संरचना और उन्नत खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है ताकि छात्रों को गुणवत्ता शिक्षा और उनका समग्र विकास हो सके। शिक्षा मंत्री ने खेल सुविधाओं को मजबूत करने और प्रदेश के सभी नौ खेल छात्रावास में कोच के खाली पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरने के निर्देश दिए।

रोहित ठाकुर ने कहा कि विभिन्न श्रेणियों के 389 सहायक प्रोफेसर पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और इसे आगे की कार्यवाही के लिए राज्य चयन आयोग को भेज दिया गया है। उन्होंने अन्य पदों की भर्ती में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि शून्य नामांकन वाले स्कूलों को विलय करने की प्रक्रिया में तेजी लाकर आवश्यकता अनुसार शिक्षकों की नियुक्ति की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बायोलॉजी, केमिस्ट्री, फिजिक्स और गणित आदि विषयों के शिक्षक अंग्रेजी में पढ़ाने में सक्षम हों, इसके लिए शिक्षकों को कैप्सूल कोर्स करवाए जाने चाहिए। 

उन्होंने अधिकारियों को छात्र परिवहन नीति तैयार करने को कहा। उन्होंने सभी पदोन्नत मुख्याध्यापकों को 31 दिसंबर तक अपनी नए पोस्टिंग स्थलों पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानाचार्यों के लिए डीपीसी प्रक्रिया में भी तेजी लाने को भी कहा।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि बागवानी को वोकेशनल विषय के रूप में शुरू करने के लिए मानक संचालन प्रक्रिया तैयार की गई है। उन्होंने अगले शैक्षणिक सत्र से इसे शुरू करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करने को कहा। यह पहल राज्य सरकार की कौशल-आधारित और रोजगारोन्मुख शिक्षा की प्राथमिकताओं के अनुरूप है।

उन्होंने उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत पीजीटी, डीपीई और कंप्यूटर शिक्षकों के रिक्त पदों के लिए एलडीआर प्रक्रिया में भी तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि इसे प्रदेश मंत्रिमंडल के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से सक्षम 187 जेबीटी और अन्य 194 शास्त्री पदों की लंबित भर्ती प्रक्रिया को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

शिक्षा मंत्री ने राज्य में अगले महीने आयोजित होने वाले तीन राष्ट्रीय खेल आयोजनों की तैयारी की भी समीक्षा की। यह खेल प्रदेश में 10 वर्षों के उपरांत आयोजित किए जा रहे हैं। परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा राजेश शर्मा, निदेशक स्कूल शिक्षा आशीष कोहली, अवर सचिव मनजीत और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित थे।

 

Tags: Rohit Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD