Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी

 

रवि दुबे: इंजीनियरिंग से एक्टिंग और फिर ऐसा रहा टीवी दर्शकों के चहेते दामाद बनने तक का सफर

TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Ravi Dubey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 18:30 IST

इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में चार्म, टैलेंट और अपने धमाकेदार कामों के लिए प्रसिद्ध अभिनेताओं में शुमार रवि दुबे ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। रवि दुबे ने कभी सोचा भी न था कि वे टीवी और फिल्मी उद्योग को अपना फुलटाइम पेशा बना सकते हैं, क्योंकि उनके पिता का मानना था कि पढ़ाई एक्टिंग से ज्यादा जरूरी है। 

अभिनेता 23 दिसंबर को अपना 42वां जन्मदिन मनाएंगे। टीवी शो 'सास बिना ससुराल' और 'जमाई राजा' में दामाद के किरदार ने उन्हें दर्शकों का चहेता दामाद बना दिया था। गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में जन्मे रवि दुबे साधारण परिवार से आते हैं। उन्हें बचपन से एक्टिंग का शौक था। उनके पिता सिविल इंजीनियर हैं और उनकी मां हाउसवाइफ हैं।

रवि दुबे की एक्टिंग में रुचि देखने के बाद पिता चाहते थे कि वह अपना बैकअप तैयार करें। अगर एक्टिंग में करियर नहीं चल पाया, तो जीवन जीने के लिए कुछ तो होना चाहिए। इसके बाद रवि ने मुंबई के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलीकम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग में डिग्री ली है, लेकिन किस्मत को उनके लिए कुछ और ही मंजूर था।

टेक्निकल करियर में जाने के बजाय रवि ने मॉडलिंग को चुना, जिसने जल्द ही उनके लिए छोटे पर्दे का रास्ता खोल दिया। कॉलेज के समय से ही रवि को मॉडलिंग के प्रोजेक्ट्स मिलने लगे थे। एक किस्सा शेयर करते हुए रवि ने बताया था कि जब पिता ने उन्हें पहली बार टीवी के विज्ञापन में देखा था, तो खुशी से झूमते हुए 50 हजार रुपए खर्च कर दिए थे।

दरअसल अभिनेता के पिता किसी रेस्टोरेंट में थे जब उन्होंने पहली बार रवि को टीवी पर देखा। खुश होकर उन्होंने वहां बैठे सभी लोगों के लिए खाना ऑर्डर कर दिया, जिसका बिल 50 हजार रुपए था, जबकि उस विज्ञापन के लिए रवि को 10 हजार रुपए मिले थे। साल 2006 रवि के लिए बेहद खास रहा, क्योंकि इसी साल उन्हें शो 'स्त्री तेरी कहानी' मिला, जिसके बाद उन्हें 'डोली सजा के' और 'यहां के हम सिकंदर' में काम करने का मौका मिला। 

काम मिलता रहा लेकिन पहचान पाने का सफर लंबा था। साल 2010 में आए टीवी सीरियल 'सास बिना ससुराल' से अभिनेता को पहचान मिली। सीरियल में कई मेल लीड थे, लेकिन रवि दुबे ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता और शो 'जमाई राजा' ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। ये सीरियल घर-घर में इतना ज्यादा पॉपुलर हुआ कि रवि दुबे अच्छे जमाई के ब्रांड एंबेसडर बन गए, मतलब हर किसी को रवि जैसा ही दामाद चाहिए था। अब अभिनेता फिल्मों से लेकर वेब सीरीज में अपना जलवा दिखा रहे हैं। रवि नीतीश तिवारी की मेगा बजट फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले हैं। अभिनेता खुद का प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं।

 

Tags: TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Ravi Dubey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD