Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वदेशी महोत्सव 2025 में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर केंद्रीय संचार ब्यूरो की भव्य प्रदर्शनी

मल्टीमीडिया माध्यमों से ‘विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष’ की झलक

Central Communication Bureau, CBC, Swadeshi Mahotsav 2025, Panchkula
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पंचकूला , 22 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 14:23 IST

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत केंद्रीय संचार ब्यूरो (CBC) द्वारा स्वदेशी महोत्सव 2025 के अवसर पर केंद्र सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विगत 11 वर्षों की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर आधारित एक भव्य मल्टीमीडिया प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। यह प्रदर्शनी परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में 21 दिसंबर से 23 दिसंबर, 2025 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की सटीक, सरल एवं प्रभावी जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है। “विकसित भारत का अमृत काल – सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष” की थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी में सूचना पैनल, डिजिटल डिस्प्ले, एलईडी स्क्रीन, वीडियो फिल्में एवं दृश्य-श्रव्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों को रोचक स्वरूप में प्रदर्शित किया गया है।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, पीएम-किसान, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया सहित अन्य प्रमुख योजनाओं के लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं जमीनी स्तर पर उनके प्रभाव की जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। जनभागीदारी को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रदर्शनी स्थल पर चित्रकला प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा नुक्कड़ नाटक जैसी विविध जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है।

इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों, युवाओं एवं आम नागरिकों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें सरकारी पहलों से सीधे जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। केंद्रीय संचार ब्यूरो, चंडीगढ़ के कार्यक्रम अधिकारी श्री दीपक जी ने बताया कि यह प्रदर्शनी प्रतिदिन बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित कर रही है और स्वदेशी महोत्सव 2025 का एक प्रमुख आकर्षण बनकर उभरी है। 

उन्होंने कहा कि यह पहल नागरिकों और सरकार के बीच संवाद को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

 

Tags: Central Communication Bureau , CBC , Swadeshi Mahotsav 2025 , Panchkula

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD