Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'हमारे राम' नाटक के दौरान भजन में डूबे नितिन मुकेश, माइक थामे नजर आए आशुतोष राणा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Ashutosh Rana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 Dec 2025

Last updated on: Dec 23, 2025, 13:12 IST

भारतीय कला, संगीत और रंगमंच की परंपरा हमेशा से ही दिल को छूने वाली रही है। जब अभिनय, साहित्य और संगीत एक साथ मंच पर आते हैं, तो वह पल केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव बन जाता है। रविवार को ऐसा ही एक भावुक और यादगार दृश्य मुंबई में देखने को मिला, जब अभिनेता आशुतोष राणा के नाटक 'हमारे राम' के मंच पर संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। 

इस खास मौके पर दिग्गज गायक नितिन मुकेश की उपस्थिति ने पूरे माहौल को और भी भावनात्मक बना दिया। वरिष्ठ अभिनेता आशुतोष राणा ने कला और संगीत के प्रति अपने गहरे सम्मान को व्यक्त किया। उन्होंने नाटक 'हमारे राम' के मंच पर महान गायक नितिन मुकेश को आमंत्रित किया। नाटक के समापन के बाद दर्शकों के बीच बैठे नितिन मुकेश को मंच पर बुलाया गया, जहां उन्होंने अपनी मधुर आवाज में एक भावपूर्ण भजन प्रस्तुत किया। 

यह पल न केवल कलाकारों के लिए, बल्कि वहां मौजूद हर दर्शक के लिए बेहद खास बन गया। आशुतोष राणा ने इस यादगार क्षण का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा किया। वीडियो में नितिन मुकेश मंच पर खड़े होकर पूरे मन से भजन गाते नजर आ रहे हैं, जबकि आशुतोष राणा उनके पास खड़े होकर माइक थामे हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो के साथ कैप्शन में आशुतोष राणा ने साहित्य, संगीत और कला की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने लिखा, "आप स्नेही मित्रों के साथ उस अनुपम भजन को साझा कर रहा हूं। इसे सुनिएगा। मुझे विश्वास है उनके स्वर आपको अनुपम शांति से भर देंगे। इन्हीं कलाओं के माध्यम से इंसान ईश्वर के महान कार्य के करीब पहुंचता है।" 

नितिन मुकेश दर्शकों के बीच मौजूद थे और शो खत्म होने के बाद उन्हें मंच पर आमंत्रित किया गया। उन्होंने अपने कर्णप्रिय, मर्मप्रिय भजन से उपस्थित दर्शकों को अनहद आनंद से पूर्ण कर दिया। इस भजन ने वहां मौजूद पूरे दर्शक वर्ग को भावनाओं से भर दिया। थिएटर में मौजूद लोग पूरी तन्मयता के साथ इस प्रस्तुति को सुनते नजर आए।

आशुतोष राणा ने अपने फैंस से इस भजन को सुनने की अपील की और विश्वास जताया कि यह आवाज हर किसी को भीतर से शांति का अनुभव कराएगी। वीडियो के आखिर में एक बेहद भावुक दृश्य देखने को मिला, जब आशुतोष राणा ने नितिन मुकेश के सामने झुककर उनके पैर छुए और आशीर्वाद लिया।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Ashutosh Rana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD