Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूर्ण बहुमत वाली सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव कांग्रेस की हताशा को दर्शाता है — राव नरबीर सिंह

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 18:55 IST

हरियाणा के वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री राव नरबीर सिंह ने हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि 14 महीनों से पूर्ण बहुमत के साथ चल रही सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना कांग्रेस की राजनीतिक हताशा और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अविश्वास प्रस्ताव का आधार संख्याबल होता है, न कि राजनीतिक भ्रम।

वन मंत्री ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव तब उचित माना जाता है जब सरकार गठबंधन पर टिकी हो या बहुमत को लेकर संदेह हो, लेकिन जब सरकार स्पष्ट जनादेश और पूर्ण बहुमत के साथ कार्य कर रही हो, तब इस तरह का प्रस्ताव केवल राजनीतिक नौटंकी बनकर रह जाता है। उन्होंने कांग्रेस के राजनीतिक इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2005 में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई थी, लेकिन 2009 में उसकी सीटें घटकर 40 रह गईं और 2014 में कांग्रेस मात्र 15 सीटों पर सिमट गई तथा तीसरी बार 2024 में 37 सीटों पर आ गई।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार लगातार बनी सरकार मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी है, जिसे मात्र तीन महीनों के कार्यकाल में ही 36 बिरादरी का व्यापक समर्थन मिला। यह सरकार जन विश्वास और लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित है। कांग्रेस द्वारा लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ने इन आरोपों को सिरे से नकार दिया है। 

उन्होंने बताया कि बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें 60 हजार से अधिक मतों से जीत मिली, जबकि कांग्रेस ने वहां 70 हजार वोट चोरी का आरोप लगाया। इसी प्रकार रेवाड़ी में भी कांग्रेस ने 35 हजार वोट चोरी का दावा किया, जबकि भाजपा प्रत्याशी 30 हजार से अधिक मतों से विजयी हुआ। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राज्यभर में 5 हजार से अधिक वोट चोरी के आरोप लगाए, लेकिन जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर भरोसा जताते हुए कांग्रेस की इन दलीलों को खारिज कर दिया। किसानों के हितों का उल्लेख करते हुए राव नरबीर सिंह ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्षों के शासनकाल में फसल खराबी के एवज में किसानों को कुल 1158 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया गया, जबकि वर्तमान सरकार ने किसानों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए 4771 करोड़ रुपये का फसल खराबी मुआवजा प्रदान किया है। 

यह आंकड़े स्पष्ट करते हैं कि वर्तमान सरकार कथनी नहीं, बल्कि करनी में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही की राजनीति को समझती है और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को बार-बार नकार चुकी है।

 

Tags: Rao Narbir Singh , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana , Haryana Vidhan Sabha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD