स्थानीय निकाय एवं राजस्व आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि इस्माईलाबाद एम सी की दस कॉलोनियों को अनुमति प्रदान करने के लिए आवेदन प्राप्त हुए उनमें से पांच कॉलोनियों को अप्रूव किया गया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि अप्रूव की गई तीन कॉलोनियों में सड़कें, गलियों पेयजल आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है और दो कॉलोनियों के एस्टीमेट तैयार कर लिए गए है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इनमें भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा दी जाएगी।