Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

तकनीक और रिसर्च के जरिए टेक्सटाइल सेक्टर को मिल रही नई गति : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 18:48 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने टेक्सटाइल क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों, शोध की भूमिका और सस्टेनेबिलिटी को लेकर भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान पर विस्तार से बात की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में तकनीक और रिसर्च के जरिए टेक्सटाइल सेक्टर को नई गति मिल रही है, जो आने वाले समय में देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगी।

उन्होंने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में तकनीक को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इस बात को भली भांति समझा जा सकता है कि हम बिना तकनीक के कुछ भी नहीं कर सकते हैं। तकनीक से हमारे विकास को नई गति मिलती है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हमें तकनीक के अलग-अलग स्वरूप देखने को मिलते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज की तारीख में टेक्सटाइल के क्षेत्र में भी तकनीक का हस्तक्षेप व्यापक स्तर पर देखने को मिल रहा है। इस टेक्सटाइल क्षेत्र में नई गति देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में काफी प्रयोग होते हुए दिखेंगे। आज समस्त विश्व की निगाहें भारत पर हैं, क्योंकि हमारा देश सस्टेनेबिलिटी को काफी प्राथमिकता देता है।

उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल में नेचुरल फाइबर से लेकर टेक्निकल फाइबर और कार्बन फाइबर तक सभी आते हैं, चाहे स्पेस के लिए फाइबर बनाना हो या फैशन के लिए या फिर बल्क कंटेनर के लिए। आज भारत में टेक्निकल टेक्सटाइल एक्सपोर्ट नहीं करते थे, लेकिन अब स्थिति बदल चुकी है। यह सब कुछ शोध की वजह से मुमकिन हो पाया है। 

आज हम सभी लोगों को यह बात समझनी होगी कि बिना शोध के हम आगे नहीं बढ़ सकते हैं और अगर आज हम टेक्सटाइल के क्षेत्र में इस विकास की गति को देख पा रहे हैं, तो मुख्यत: इसका श्रेय शोध को जाता है। आगामी दिनों में हमें इसके सकारात्मक नतीजे देखने को मिलेंगे। हम कितना भी कुछ कर लें, लेकिन हमें रिसर्च का सहारा लेना ही पड़ता है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि टेक्सटाइल से जुड़ी इस बैठक में आगामी दिनों में एक नई चीज निकलकर सामने आएगी, जिससे हमारे देश के विकास को नई गति मिलेगी। हमें पूरा भरोसा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल में हम नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD