हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय, तरावड़ी का निर्माण कार्य 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) को 500.50 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है और पुनः निविदा प्रक्रिया 3 माह के भीतर की जाएगी। कार्य के शुरू होने की वास्तविक तिथि से 8 माह के भीतर निर्माण पूर्ण किए जाने की संभावना है।
मंत्री आज हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।