Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'मैं उन्हें लेकर काफी चिंतित था', कैमरामैन से माफी मांगने पहुंचे हार्दिक पांड्या

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Hardik Pandya
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 20 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 18:19 IST

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार को टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भारत के लिए मैच विनर बनकर उभरे। अपनी विस्फोटक अर्धशतकीय पारी के दम पर हार्दिक ने भारत को खिताबी जीत दिलायी। हार्दिक ने अपनी पारी के दौरान बड़े-बड़े शॉट लगाए।

इसमें एक शॉट सीधे कैमरामैन के कंधे पर जाकर लगा। गेंद अगर कंधे के ऊपर लगी होती, तो कैमरामैन मुश्किल में पड़ सकता था। हार्दिक पांड्या ने कैमरामैन से मिलकर उनका हालचाल पूछा और उन्हें गले लगाते हुए दर्द कम करने की कोशिश की। हार्दिक ने कैमरामैन के कंधे पर बर्फ भी रखी। इसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

बीसीसीआई ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में हार्दिक पांड्या ने कहा, "मैंने काफी सीधा शॉट लगाया था, जो सीधा जाकर उनके कंधे पर गिरा। मैं काफी चिंतित था। भगवान मेरे साथ थे कि गेंद और ऊपर की तरफ नहीं गई। कंधे पर सूजन जरूर होगी, लेकिन वह भी भाग्यशाली हैं कि गेंद ऊपर नहीं लगी। मैं उनसे मिलकर क्षमा मांगने गया था। 

मैंने पिछले 10 साल के अपने करियर में हमेशा उन्हें अपने आस-पास देखा है। मैं बस यही देखना चाहता था कि वह फिट रहें। मैं खुश हूं कि गेंद कहीं नाजुक जगह पर नहीं लगी और वो फिट हैं।" वीडियो में कैमरामैन ने विजय का चिन्ह दिखाकर मुस्कुराते हुए कहा, "गेंद कंधे पर लगी थी, थोड़ी ऊपर लगती, तो दिक्कत होती। फिलहाल, सब ठीक है।"  

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की और 16 गेंदों पर अर्धशतक लगाते हुए 25 गेंदों पर 5 छक्के और 5 चौके लगाते हुए 63 रनों की पारी खेली। हार्दिक की पारी की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 231 रन बनाए थे। दक्षिण अफ्रीका 8 विकेट पर 201 रन बना सकी और 30 रन से मैच हार गई। हार्दिक मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए। 5 टी20 मैचों की सीरीज भारत ने 3-1 से जीती। सीरीज में 10 विकेट लेने वाले वरुण चक्रवर्ती प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। 

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Hardik Pandya

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD