Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

 

आंध्र प्रदेश के नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट की दिल्ली में समीक्षा

नितिन गडकरी ने दिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश

Nitin Gadkari, Nitin Jairam Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport and Highways, N Chandrababu Naidu, Nara Chandrababu Naidu, Chief Minister of Andhra Pradesh, Andhra Pradesh, Telugu Desam Party, TDP
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 19 Dec 2025

Last updated on: Dec 20, 2025, 16:07 IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आंध्र प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।  इस बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और संबंधित मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान गडकरी ने राज्य में निर्माणाधीन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति का आकलन किया और अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। गडकरी ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "दिल्ली में एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आंध्र प्रदेश में चल रहे नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की।"

वहीं, एन. चंद्रबाबू नायडू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात को बेहद सकारात्मक बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "आंध्र प्रदेश की प्रमुख सड़क अवसंरचना आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। मैंने कृष्णा नदी पर प्रस्तावित छह लेन के केबल-स्टे ब्रिज का भी प्रस्ताव रखा, जो एनएच-65 और एनएच-13 को जोड़ेगा।"

चंद्रबाबू नायडू ने 'एक्स' पोस्ट के जरिए बताया कि यह आधुनिक पुल अमरावती को हैदराबाद-विजयवाड़ा और चेन्नई-कोलकाता कॉरिडोर से सीधे जोड़ेगा। इससे न केवल यात्रा का समय कम होगा, बल्कि अमरावती को एक महत्वपूर्ण परिवहन और लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य की राजधानी के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगी।

बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय से बुनियादी ढांचे के विकास को तेज करने पर सहमति जताई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी परियोजनाओं की नियमित निगरानी की जाए ताकि आंध्र प्रदेश में सड़क विकास के लक्ष्य तय समय में पूरे हो सकें।

 

Tags: Nitin Gadkari , Nitin Jairam Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport and Highways , N Chandrababu Naidu , Nara Chandrababu Naidu , Chief Minister of Andhra Pradesh , Andhra Pradesh , Telugu Desam Party , TDP

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD